फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Machinery removed from sealed factory; FIR against 50 people.

Panipat News: सील की गई फैक्टरी से मशीनें उठाईं, 50 पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Machinery removed from sealed factory; FIR against 50 people.
पानीपत। कुटानी रोड स्थित एक फैक्टरी का ताला तोड़कर जबरन अंदर घुसने और मशीनें निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है। फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर ने फैक्टरी के मालिक समेत 40-50 पर आरोप लगाए हैं। मैनेजर का कहना है कि 29 सितंबर को फैक्टरी की नीलामी होनी है। किला थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कंपनी के मैनेजर कमल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंश हैंडलूम के मालिक नंदराम ने कंपनी से ढाई करोड़ रुपये का ऋण लिया था। ऋण की अदायगी न होने के कारण कंपनी ने कंपनी पर कब्जे की याचिका दाखिल की थी। एक जुलाई को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कंपनी को फैक्टरी पर क्बजा दे रिदया गया था। जिस पर उन्होंने अपना ताला लगाकर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए थे। आरोप है कि एक सितंबर को नंदराम, डॉ. देवेन्द्र बलहारा और 40-50 अन्य लोग फैक्टरी पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सुरक्षागार्ड को जान से मारने की धमकी दी और दो सितंबर को कुछ लोग दो ट्रकों के साथ फैक्टरी पहुंचे और जेसीबी की मदद से वहां रखी मशीनें निकालकर ले गए। शिकायत पर किला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed