फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lunar eclipse today, temple doors will be kept closed

Panipat News: चंद्र ग्रहण आज, मंदिरों के कपाट रखे जाएंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse today, temple doors will be kept closed
पानीपत। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण रविवार को लगेगा। सूतक काल 3:30 घंटे का रहेगा। रविवार दोपहर 12:57 बजे शुरू होगा। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद और सूतक काल से चंद्र ग्रहण तक पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे। मंत्र जाप, भजन कर सकते हैं। गर्भवतियों को सूतक काल से चंद्र ग्रहण समाप्त होने तक विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि खग्रास चंद्र ग्रहण 7 सितंबर रविवार को लगेगा। इसलिए सूतक काल रविवार दोपहर 12:57 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण का समय रात्रि 9:57 से 1:26 तक रहेगा। रविवार दोपहर को 12:57 से अगले दिन सोमवार को सुबह सूर्योदय तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सोमवार को सूर्योदय के बाद मंदिरों में मूर्तियों को स्नान करा विशेष पूजा की जाएगी। आरती के बाद कपाट खुलेंगे। सूतक काल से ग्रहण समाप्त होने तक गर्भवतियों को विशेष ध्यान रखें। घर से बाहर नहीं जाएं। लोहे की वस्तु को शरीर पर नहीं लगने देना चाहिए। गर्भवतियों को ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए सूतक काल शुरू होने से ग्रहण समाप्त होने तक भगवान का नाम लें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed