फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loss of 8-10 quintals per acre due to less wheat

गेहूं कम होने से प्रति एकड़ 8-10 क्विंटल का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Loss of 8-10 quintals per acre due to less wheat
समालखा। समय से पहले गर्मी आने और बदलते मौसम ने गेहूं की पैदावार को भी कम कर दिया है। प्रति एकड़ 8-10 क्विंटल गेहूं कम निकलने से किसानों को भी नुकसान हुआ है। मंडी में लंबा चलने वाला गेहूं का सीजन बीस दिन में ही ढलान की तरफ है। गत सीजन की तुलना में मंडी में गेहूं की आवक अभी तक करीब 1.41 क्विंटल कम है।
विज्ञापन

आवक कम होने का सीधा असर मार्केट कमेटी के राजस्व पर भी पड़ेगा। क्षेत्र में इस बार गेहूं का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम होता प्रतीत हो रहा है। इसका कारण किसानों की ओर से वक्त से पहले अचानक पारा बढ़ने और गर्म हवाओं से फसल को नुकसान होना बताया जा रहा है। किसान राजेंद्र, विश्वजीत, ओमी, रणधीर, जयपाल आदि ने बताया कि परमात्मा लगातार उनकी परीक्षा ले रहा है। पहले प्रति एकड़ 25 क्विंटल के करीब गेहूं निकलता था लेकिन इस बार यह घटकर मात्र 16 क्विंटल पर आ गया है। इससे किसानों को प्रति एकड़ आठ से दस क्विंटल का नुकसान झेलना पड़ा है। बदले मौसम से गेहूं का दाना भी काफी बारिक हुआ और उत्पादन भी घट गया।
विज्ञापन

मंडी में आवक हुई कम
गेहूं की पैदावार में कमी का अंदाजा मंडी में विभिन्न एजेंसियों की ओर से गत वर्ष और इस सीजन में की गई खरीद से आसानी से लगाया जा सकता है। सरकार ने प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की शुरुआत की थी लेकिन समालखा मंडी में पांच अप्रैल के बाद ही खरीद की शुरुआत हुई। गत वर्ष अभी तक 7,32,115 क्विंटल आवक हो चुकी थी जबकि अभी तक डीएफएससी ने करीब 2,43,267 क्विंटल, हैफेड ने 1,85,327 क्विंटल, वेयर हाउस ने 76,072 क्विंटल और निजी एजेंसियों ने करीब 86,000 क्विंटल खरीद की। यह पिछले सीजन से करीब 1,41,515 क्विंटल कम है। आवक कम होने से मार्केट कमेटी के राजस्व का भी नुकसान होना तय है। इस संबंध में मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी आवक कम हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में आवक कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed