{"_id":"68990e55f335a84e8a0aad46","slug":"look-at-the-divine-acts-of-the-lord-with-concentration-atul-krishna-shastri-panipat-news-c-244-1-pnp1007-141781-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु की लीलाओं में मन लगाकर देखो : अतुल कृष्ण शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु की लीलाओं में मन लगाकर देखो : अतुल कृष्ण शास्त्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सनौली रोड स्थित श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को तीसरा दिन रहा। कथा व्यास वृंदावन धाम से पहुंचे अतुल कृष्ण शास्त्री रहे। उन्होंने सृष्टि विस्तार, कपिलोपाख्यान, श्री ध्रुव चरित्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कभी प्रभु की लीलाओं में मन लगाकर देखो, आपका रोम-रोम खिला उठेगा। उन्होंने रस विलास, नित्य विलास, श्रृंगार रस की व्याख्या की।
चेयरमैन सचिन चुघ ने बताया कि कथा का आयोजन श्री राधावल्लभ सत्संग परिवार एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा 8 से 14 अगस्त तक चलेगी। कथा के तीसरे दिन सृष्टि विस्तार, कपिलोपाख्यान, श्री ध्रुव चरित्र के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुलशन बरेजा, प्रधान हरीश खुराना, सचिव मोहित आहूजा, संयोजक रवि आहुजा उपस्थित रहे। मंच संचालन वेद बांगा ने किया।