फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light fog in the morning, weather remained clear during the day

Panipat News: सुबह छाई हल्की धुंध, दिन में रहा मौसम साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Light fog in the morning, weather remained clear during the day
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई दिन से छाए बादल बुधवार को छट गए। सुबह हल्के बादल छाने के साथ धुंध छाई रही। जिसके चलते लोगों को फिर से ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों ने हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। गेहूं के साथ सरसों की फसल को नुकसान के डर से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यह करीब नौ बजे तक छाई गई। हवा चलने के बाद धुंध कुछ कम हुई। सुबह के समय सूर्य भी बादलों में लुकाछिपी करता रहा। दिन के समय करीब हवा पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के बाद धूप निकली। लोगों ने इसके बाद राहत की कुछ सांस ली। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने वीरवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वीरवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान कुछ कम हो सकता है। आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बनी हुई है। जिले में गेहूं करीब 85 हजार हेक्टेयर और सरसों करीब पांच हजार हेक्टेयर में है। सरसों की फसल पकाई पर है। ऐसे में बारिश होने पर फसल खराब हो सकती है। गेहूं की फसल में बाली आ गई हैं। हवा चलने पर फसल गिरने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं की सिंचाई रोकने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि फसल की सिंचाई करने से हवा चलने पर गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed