फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light failure in 25 colonies as soon as it rains, consumers made more than two thousand calls

Panipat News: बारिश होते ही 25 कॉलोनियों की बत्ती गुल, उपभोक्ताओं ने किए दो हजार से अधिक कॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Light failure in 25 colonies as soon as it rains, consumers made more than two thousand calls
पानीपत। शहर में बुधवार सुबह जमकर बारिश हुई, जिससे तापमान चार डिग्री कम हो गया। लेकिन बरसात होते ही शहर की 25 कॉलोनियों में अघोषित बिजली कट लगने लगे। सेक्टर 11-12 में भी ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया तो घराें में बैठे लोगों के पसीने छूटने लगे। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के सुविधा केंद्र और शिकायत हेल्पलाइन पर बुधवार को दो हजार से अधिक कॉल करके शिकायत व पूछताछ की।
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों के मुताबिक बुधवार को जगन्नाथ फीडर पर फाॅल्ट आने के कारण देसराज कॉलोनी, जगन्नाथ विहार, पटेल नगर, रमेश नगर, न्यू रमेश नगर सहित लगभग 20 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत मिलते ही फाॅल्ट ढूंढना शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए जगन्नाथ फीडर का लोड देवी मंदिर फीडर पर शिफ्ट किया गया। वहीं सुबह तहसील कैंप में ट्रांसफार्मर की तार जल गई। जिस कारण इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इसके अलावा कई कॉलोनियों में केबल पंक्चर होने, लाइन में फॉल्ट आने या फीडर ओवरलोड होने के कारण दो से तीन घंटे के अघोषित बिजली कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed