फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Level-3 HTET in Hi-Tech Security

हाईटेक सुरक्षा में हुई लेवल-3 एचटेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Level-3 HTET in Hi-Tech Security
पानीपत। शहर के आठ परीक्षा केंद्रों में शनिवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल-3 अर्थात पीजीटी की परीक्षा हाईटेक सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा अपराह्न 3:30 बजे शुरू हुई जो शाम 5:30 बजे तक चली। सीसीटीवी की निगरानी में 2231 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकल रहित आयोजित करने के लिए जैमर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन

गहन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। इससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं, परीक्षा के चलते शहर में सुबह शाम को जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को शाम के सत्र में लेवल-1 अर्थात पीआरटी तथा सुबह के सत्र में लेवल-2 अर्थात टीजीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। लेवल-1 में 1007 तथा लेवल-2 में 2365 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

तीन चरणों में हुई अभ्यर्थियों की जांच
परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले तीन चरणों में तलाशी ली गई तथा कागजात की जांच की गई। परीक्षार्थियों के केंद्र में प्रवेश से पहले प्रथम चरण में उसकी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। इसके बाद आधार-आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली से जांच के बाद तीसरे चरण में उनके कागजात जांचे गए। वहीं, बोर्ड मुख्यालय पर हाई-टेक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, जो अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त है। यहीं से प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों की पल पल की मानीटरिंग सीसीटीवी से जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट वाहनों से पहुंचे परीक्षार्थी
परीक्षा देने पहुुंचे अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए हुए थे। इससे बसों में भी काफी भीड़ रही। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थी अपने-अपने वाहनों से परीक्षा देने आए थे। इसलिए शहर में जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में एचटेट परीक्षा है। ऐसे में अतिरिक्त बसों की जरूरत पड़ सकती है।
हर सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था का पूरी तरह इंतजाम किया हुआ था। हर परीक्षा केंद्र पर एक दर्जन से अधिक जवान अधिकारी नियुक्त थे। परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य किसी को भी परीक्षा केंद्रों के बाहर फटकने तक नहीं दिया।

सड़कों पर रही वाहनों की भीड़
एचटेट परीक्षा केंद्रों के चलते सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ जमा रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर कार अन्य वाहन खड़े रहने से कई जगह से निकलना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा था। इसके चलते इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, पुलिस भी पूरी तरह से व्यवस्था नियंत्रण करने में लगी रही। इसके बावजूद परीक्षार्थियों वाहनों की भीड़ से इन क्षेत्रों में जाम के हालात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed