फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leopard seen in Mohali village, footprints also found

Panipat News: मोहाली गांव में दिखा तेंदुआ, पैरों के निशान भी मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Mohali village, footprints also found
सनौली। यमुना से सटे गांवों में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। इस बार सनौली खंड के मोहाली गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा है। तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का दावा है शनिवार को तेंदुए ने एक भैंस को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ खेत में भाग गया। तेंदुए के पैरों के कई जगह निशान देखे गए। तेंदुए की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस व वन्य जीव विभाग को इसकी सूचना दी। वन्य जीव विभाग के निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खेतों का निरीक्षण किया गया लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल पाया। इसलिए विभाग की ओर से तेंदुए की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच गुलशन,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजेश व डाॅ. विनीत ने बताया कि तेंदुए से ग्रामीणों में भय बना हुआ है और लोगों ने खेतों में जाना भी कम कर दिया गया है। तेंदुए जैसे जानवर के पैरों के निशान भी मिले हैं। उनकी प्रशासन से मांग है कि अगर तेंदुआ है तो जल्द उसको रेसक्यू किया जाए। विदित है कि 16 जून को गांव भैसवाल गांव के खेतों के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर दो के सीवरेज पाइप से वन्य जीव विभाग की टीम ने एक तेंदुआ पकड़ा था। तेंदुए ने नौ जून को यूपी के गांव मंडावर गांव में एक चार वर्षीय बच्ची को मार दिया गया था। उस तेंदुए के पकड़े जाने पर यमुना के आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब इस दूसरे तेंदुए के खौफ से भय बना हुआ है। इससे पहले बहरामपुर स्थित एक फैक्ट्री के पास से करीब एक साल पहले भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था। तेंदुए ने पुलिस कर्मियों व वन विभाग के अधिकारियों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन


वर्जन-
इस बारे में वन्य जीव विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार रात को ग्रामीणों की सूचना पर मोहाली गांव की महात्मा गांधी बस्ती में गए थे। लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि जिस तरह से बस्ती वासी बता रहे है, उससे लगता है कि तेंदुआ हो भी सकता है लेकिन अभी वे किसी तरह की तेंदुए को लेकर पुष्टि नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed