फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   left

Panipat News: बिजली निगम का 1.11 लाख का बिल देखकर लकवा पड़ा

Wed, 10 Jun 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
left
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बिजली का भारी भरकम बिल देखकर भारत नगर के धर्मपाल को लकवा (पैरालिसिस) हो गया। आरोप हैं कि निगम का पहले 500 रुपये प्रति महीने बिल आता था। वह आसानी से भर देता था। अब निगम ने एक साथ 1.11 लाख रुपये का बिल थमा दिया। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

धर्मपाल ने मंगलवार को सीजीआरएफ (उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ) में अपना दुखड़ा सुनाया। दरबार जिला सचिवालय 33 केवी सब स्टेशन के सभागार में लगाया। दरबार में छह पुरानी और तीन नई शिकायत दर्ज की। इनमें से दो पुरानी शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। इनमें ज्यादातर गलत बिल की रही। चेयरमैन योगराज सिंह, मेंबर फाइनेंस तरुण गुप्ता व चेयरमैन के निजी सचिव देव शरण ने सब स्टेशन में सीजीआरएफ के दरबार में शिकायत सुनी। भारत नगर के धर्मपाल ने बताया कि वह जूते गांठने का काम करते हैं। उनका घरेलू बिजली कनेक्शन है। उनका हर महीने 500 रुपये तक बिल आता था। अब निगम ने एक साथ 1.11 लाख रुपये का बिल भेज दिया। इतना बिल देख उनको रात में लकवा तक लग गया। निगम कार्यालय में पता कराया तो बताया कि पहले एवरेज बिल जा रहा था। अब एक साथ रीडिंग के अनुसार भेजा है। पिछले तीन साल से अब उसे ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। इसका कोई समाधान नहीं निकला। इस मौके पर सिटी सब डिवीजन एसडीओ यतेंद्र कटारा, एसडीओ इसराना नरेश कुमार, सीए राममेहर, खैराती लाल, नरेश व एलडीसी जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed