फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   LCD and steal home music system

घर एलसीडी और म्यूजिक सिस्टम चोरी

Fri, 10 Jan 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 10 Jan 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। करतार शाह नगर में चोरों ने बैंक मैनेजर के घर से एलसीडी, कंप्यूटर और म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य सामान पर चोरी कर लिया। मैनेजर परिवार समेत देहरादून गए थे। चोर किचन का ग्रिल काटकर अंदर घुसे।

थाना माडल टाउन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

करतार शाह नगर में रहने वाला सुरेंद्र खुराना के घर में बीती रात को चोर किचन की ग्रिल काटकर घर में घुसे और सामान चोरी कर लिया। सुबह के समय पड़ोस के लोगों ने मकान की ग्रिल कटी मिलने पर सूचना दी।
विज्ञापन


सुरेंद्र खुराना ने सूचना मिलने पर घर पहुंचा। उन्होंने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की अंतरराष्ट्रीय शाखा में मैनेजर है और गत दिनों अपनी सुसराल में देहरादून गया थे। वह मकान का ताला खोलकर अंदर गया तो मकान का सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया चोर किचन की ग्रिल काटकर अंदर घुसे और मकान से एलसीडी, डीपीडी प्लेयर, डेस्कटॉप, कंप्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, की-पैड और म्यूजिक स्पीकर समेत कंबल और रजाई चोरी कर ली।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान दर्ज किए और चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास चोरी की सूचना आई थी।

पुलिस ने मौका देखकर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed