{"_id":"75850b4b0c9a63b6446c10657ef38a07","slug":"land-to-be-gave-on-lease","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन में फसल कटाई पूरी, ठेके पर दी जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन में फसल कटाई पूरी, ठेके पर दी जाएगा
पानीपत
Updated Tue, 19 Nov 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव आसन कला में प्रशासन का फसल काटो अभियान खत्म हो गया है,
विज्ञापन
लेकिन फिर भी पटवारी से राय ली जा रही है कि कहीं पंचायत की और जमीन तो
नहीं रह गई है।
दूसरी ओर कमेटी सदस्यों का कहना है कि अभी करीब 30 एकड़ पंचायती जमीन में फसल खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मिलीभगत करके फसल नहीं कटवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव में दो दिनों तक प्रशासन की टीम ने दो कंबाइन लेकर पंचायती जमीन में धान की फसल काट ली।
इस बारे में प्रशासन का कहना कि जो फसल खड़ी थी, रिकार्ड के हिसाब से वह काट ली गई। उसके बाद भी पटवारी से जानकारी ली जा रही है अगर और फसल खड़ी होगी तो उसे भी काट लिया जाएगा।
जमीन के करीब 95 हिस्से बनाए
करीब 850 एकड़ पंचायती जमीन के करीब 95 हिस्से किए गए हैं। अब इनकी बोली कराई जाएगी। बोली देकर कोई भी जमीन को बुवाई के लिए ले सकता है।
इसके लिए पांच और दस एकड़ की दो श्रेणियां बनाई गई हैं। वहीं जमीन से लुक छिपकर काटी गई फसल की रकम कब्जाधारियों तक पहुंचने से रोकने के लिए प्रशासन मतलौडा और पानीपत की मंडियों मे आढ़तियों से संपर्क कर रहा है।
विज्ञापन
रिकार्ड के अनुसार हमने पूरी फसल काट ली है, फिर भी पटवारी से जानकारी ली जा रही है। जिस फसल का स्टे है उसे ही छोड़ा गया है।
अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ
प्रशासन को ठेंगा दिखाकर कर दी बिजाई
गांव आसन कलां मे धान की कटाई होते ही कई कब्जाधारियाें ने गेहूं की बिजाई शुरू कर दी। ऐसे में प्रशासन की सख्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कब्जाधारियों पर प्रशासन का कितना खौफ है।
कब्जाधारियों ने पहले फसल काट ली और अब जमीन की बोली छुड़वाए बिना वहां पर गेहूं की बिजाई भी कर दी।