फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Land mafia is occupying the land and cutting it

Panipat News: भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर काट रहे एससीओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Land mafia is occupying the land and cutting it
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। नूरवाला बरसत रोड से लेकर सेक्टर 13-17 की ओर जाने वाले रास्ते पर भूमाफिया हजारों गज जमीन पर कब्जा कर एससीओ काट रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए पूर्व जिला पार्षद एवं जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक को लिखित शिकायत दी है।
उन्होंने सरकारी जमीन के कथित घोटाले में शामिल अधिकारियों और बिल्डरों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराने और लाइसेंस रद्द करवाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बरसत रोड पर हजारों गज में एससीओ बनाए जा रहे हैं। यहां दो- पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से जमीन बेची जा रही है। एचएसवीपी की सैकड़ों गजये जमीन खसरा नंबर 3800 और 3799 है, जो एक स्पिनिंग मिल के अंदर आती थी और कस्टोडियन भूमि है।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके इस जमीन पर बिल्डर्स की ओर से कब्जा कर उसमें प्लाटिंग शुरू करा दी गई है। इसकी निदेशालय समेत संपदा अधिकारी को शिकायतों के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। स्वामी ने आरोप लगाया कि इसकी मुख्य प्रशासक को शिकायत दी थी। उन्होंने इसकी कार्रवाई रिपोर्ट मांगी तो निचले अधिकारियों ने निशानदेही न होने की बात कह इस करोड़ों की जमीन को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बिना सिजरा और निशानदेही के रेरा की ओर से यहां का लाइसेंस जारी किया गया। बिल्डर्स के लाइसेंस रद्द करवाने और अधिकारियों पर मामला दर्ज करवाने को लेकर वे मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है। जमीन की पटवारी से निशानदेही कराई जाएगी। इसके बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। निर्देशों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रिक्की छौक्कर, जेई एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed