{"_id":"692ded6a41d6197b6d0e4732","slug":"lado-laxmi-yojana-provides-relief-to-women-saves-for-their-daughters-panipat-news-c-244-1-pnp1011-148048-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना ने महिलाओं को दी राहत, बेटी के लिए की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना ने महिलाओं को दी राहत, बेटी के लिए की बचत
Tue, 02 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार की ओर से लागू लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए बड़ी राहत सिद्ध हुई है। योजना में जिले की करीब 15 हजार महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। जिनके बैंक खातों में पहली किस्त आ चुकी है, उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। जिनके आवेदन मंजूर हो चुके हैं, वे अब पहली किस्त का इंतजार कर रही हैं।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देना है।
देशराज कॉलोनी की रचना ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। पहली किस्त ने उन्हें राहत दी है। इससे उन्होंने अपनी बेटी के लिए बचत शुरू कर दी है।
वार्ड-22 की सुनीता ने बताया कि पहली किस्त मिलने के बाद सुनीता देवी बेहद खुश हैं। इस पैसे से वह अपने घर का जरूरी सामान खरीद पाएंगी। उन्होंने बताया कि योजना बहुत सहायक है।
विज्ञापन
संजय कॉलोनी की कविता ने बताया कि आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन राशि अभी खाते में नहीं आई है। आवेदन पास होने की सूचना मिल गई है। बस अब पहली किस्त आने का इंतजार है।
समालखा की संगीता ने बताया कि उनका आवेदन स्वीकृत हो चुका है। अब पहली किस्त के इंतजार में हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही राशि खाते में पहुंच जाएगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में प्राप्त आवेदनों में से ज्यादातर पात्र आवेदनों को स्वीकृत कर दिया गया है। पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया जारी है। जिन महिलाओं के खातों में अभी राशि नहीं पहुंची है, उन्हें बहुत जल्द भुगतान मिल जाएगा।
-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।