फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lack of doctors and resources is increasing the pain of pregnant women

Panipat News: गर्भवतियों का दर्द बढ़ा रही डॉक्टरों व संसाधनों की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lack of doctors and resources is increasing the pain of pregnant women
पानीपत। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने का प्रयास तो किया जा रहा है, लेकिन संसाधनों व मैनपावर की कमी आड़े आ रही है। वर्षों बाद भी स्वास्थ्य विभाग गर्भवतियों का दर्द दूर नहीं कर पाया है। गर्भवतियों के लिए सबसे अहम स्वास्थ्य सेवा अल्ट्रासाउंड है। सिविल अस्पताल में ये सेवा तो उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए एक-एक माह तक इंतजार करना पड़ता है। सिविल अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट एक ही है। उनकी सप्ताह में तीन दिन कोर्ट व पोस्टमार्टम ड्यूटी रहती है। वे तीन दिन ही काम कर पाते हैं। ऐसे में गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए अगली तारीख देनी पड़ती है। अब समालखा क्षेत्र की गर्भवतियों की परेशानी दूर करने के लिए वहां अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू करने का प्रयास है। इसके लिए समालखा अस्पताल को लाइसेंस तो मिल गया है, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। जिले में एक ही रेडियोलॉजिस्ट है, वह सिविल अस्पताल में कार्यरत है। इसलिए समालखा अस्पताल में ये सेवा नया रेडियोलोजिस्ट मिलने के बाद ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल से एक मशीन भेजी जा सकती है-

समालखा अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। इनमें से एक मशीन दान में मिली थी। यहां से एक मशीन समालखा अस्पताल में भेजी जा सकती है। रेडियोलॉजिस्ट की एक दिन समालखा ड्यूटी लगाई जा सकती है। ऐसे में सिविल अस्पताल में आने वाली गर्भवतियों की परेशानी और बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर महिला रोग विशेषज्ञों को अल्ट्रासाउंड का प्रशिक्षण दिलाकर भी वहां सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।
विज्ञापन


समालखा अस्पताल में एक्स रे सेवा शुरू-

सिविल सर्जन ने समालखा अस्पताल में एक्स रे की सेवा शुरू करवा दी है। मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की सप्ताह में तीन दिन समालखा अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में वहां के हड्डी रोगियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समालखा अस्पताल में एक साल में ये शुरू हुईं सेवाएं-

- एक्स रे सेवाएं ।
- हड्डी रोग संबंधी ओपीडी।
- सिजेरियन डिलीवरी।
- 24 घंटे आपात सेवाएं।
- टीबी जांच।
- रेबीज इंजेक्शन लगने की सेवा।

इस साल ये सेवाएं होंगी शुरू-

- पोस्टमार्टम, अल्ट्रासाउंड, बाल ओपीडी।


जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करेंगे

समालखा अस्पताल में सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहां जल्द ही यह सेवा शुरू कैसे हो, इसके विकल्प तलाशे जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से गर्भवतियों को काफी राहत मिलेगी। जल्द ही दूसरी सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं।

- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed