फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lack of buses on Panipat-Shamli route, passengers are troubled

Panipat News: पानीपत-शामली रूट पर बसों की कमी, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Lack of buses on Panipat-Shamli route, passengers are troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत से उत्तर प्रदेश के शामली रूट पर यात्रियोंं को रोडवेज बसोंं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को सवा सात बजे आखिरी बस शामली पहुंचती है। शामली से पानीपत आने वाले यात्रियों को समय पर रोडवेज बस नहीं मिल पाती है। जिससे यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर होकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ता है। हालांकि रोडवेज का इस रूट पर सुबह से शाम तक 14 बसों को चलाने का है। इन सबके बाद भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोकेश, नीरज और मयूर ने बताया कि वह रोजाना पानीपत से शामली बसोंं से पहुंचते है। सुबह के समय वह बस में सवार होकर शामली पहुंचते है लेकिन शाम को लौटते समय बस समय पर नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। शामली से पानीपत जाने के लिए यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिल पाती है। जिससे उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर होकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ता है। यात्रियोंं ने रूट पर अतिरिक्त बसों की मांग की है। जिससे उन्हें समय पर बस उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed