{"_id":"673915b574e9d97bc207c1b4","slug":"laborer-dies-after-falling-from-a-height-of-20-feet-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127533-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 20 फुट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 20 फुट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
यहां से गिरकर हुई मजदूर की मौत।
पानीपत। करनाल के फरीदपुर गांव में फैक्ट्री का शेड लगाते समय एक मजदूर करीब 20 फुट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अन्य कारीगरों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान फुरकान (27) के रूप में हुई है।
फुरकान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले सिंभलहेड़ा गांव का रहने वाला था। जो फैक्ट्री में शेड लगाने के लिए फरीदपुर आया था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
परिजन शव गृह पहुंचे और उन्होंने इस हादसे का आरोप फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार पर लगाए। वहीं, करनाल जिले की थाना घरौंडा पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक के परिजनों ने इस हादसे की लापरवाही का जिम्मेदार फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार को ठहराया है। उनका कहना है कि उन्हें तो ये भी नहीं पता कि फुरकान गिरकर मरा है, उसे गिराया गया है या उसकी मौत कैसे हुई है। उन्हें तो सिर्फ ये बात बताई गई कि बिना सुरक्षा उपकरणों के फैक्ट्री का शेड लगाया जा रहा था। जिस कारण वह ऊपर से गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक के बड़े भाई दिलशाद ने बताया कि हमारे पास 11 बजे फोन आया कि फुरकान को चोट लगी है। वे अस्पताल आए तो देखा कि फुरकान की मौत हो चुकी है।
अब आशंका है कि फुरकान खुद नहीं गिरा बल्कि उसे गिराकर मारा गया है। फैक्ट्री मालिक ने भी इस हादसे में उनका कोई सहयोग नहीं किया। यहां तक कि निजी अस्पताल में इलाज के लिए भी मालिक ने कोई मदद नहीं की। परिजनों का आरोप है कि ये सब फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के कारण हुआ।
अगर फुरकान की मौत गिरने से हुई है तो ये भी फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार की लापरवाही है। चूंकि यहां सब गली हुई लोहे की पुरानी चद्दर थी। यहां सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं हैं। वे मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल पर कोई खून भी नहीं था। सिर्फ उनको अस्पताल पहुंचने पर बताया गया कि फुरकान फैक्ट्री के ऊपर शेड की चद्दर लगा रहा था। वहीं से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है।
थाना घरौंडा पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि फरीदपुर गांव में एक फैक्ट्री का शेड लगाते समय मजदूर फुरकान की गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।