फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kuhu Garg, daughter of Khurana, brings pride by receiving the prestigious 'Sword of Honour' during IPS training.

Panipat News: कुराना की बेटी कुहू गर्ग ने बढ़ाया मान, आईपीएस प्रशिक्षण में हासिल किया प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Kuhu Garg, daughter of Khurana, brings pride by receiving the prestigious 'Sword of Honour' during IPS training.
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर लेते आईपीएस कुहू गर्ग । स्रोत : सोशल मीडिया
-151 अधिकारियों के बैच में कुहू बनीं सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर, बेस्ट ड्रिल का पुरस्कार भी किया अपने नाम
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी की ऐतिहासिक उपलब्धि से कुराना गांव में खुशी की लहर
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। जिले के कुराना गांव की बेटी कुहू गर्ग ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इससे न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2024 बैच की अधिकारी कुहू गर्ग ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर हासिल किया है। उन्हें 151 अधिकारियों के बैच में सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर चुना गया है। इसके साथ ही उन्होंने बेस्ट ड्रिल का पुरस्कार भी अपने नाम किया है।
विज्ञापन


कुहू गर्ग की इस शानदार उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव कुराना में जश्न और गर्व का माहौल है। ग्रामीण रमेश और दीपक ने बताया कि यह केवल एक परिवार की सफलता नहीं, बल्कि गांव की बेटी की मेहनत और बुलंद हौसलों की बड़ी मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कसौटी पर खरी उतरीं कुहू, अनुशासन और दक्षता का लहराया परचम

कुहू गर्ग स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार की बेटी हैं। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के लिए अधिकारियों के आउटडोर प्रदर्शन का गहन आकलन किया जाता है। इसमें फायरिंग, घुड़सवारी, कमांडो ट्रेनिंग, तैराकी, ड्रिल और खेलकूद जैसी कठिन गतिविधियां शामिल होती हैं। इन सभी चुनौतीपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुहू ने अपने बैच में सर्वोच्च स्थान पाया और बेस्ट ड्रिल का सम्मान भी जीता।


बेटी को सम्मानित होते देख भावुक हुए माता-पिता
पासिंग आउट परेड के दौरान कुहू के पिता अशोक कुमार और माता अलकनंदा हैदराबाद में पहुंचे। अपनी बेटी को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से अलंकृत होते देखना उनके लिए गर्व और भावुकता से भरा पल रहा। पिता अशोक कुमार ने बताया कि कुहू की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। पुलिस सेवा में सफलता के लिए शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता बेहद जरूरी है। यह उपलब्धि पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत बनेगी।
23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed