{"_id":"6678c5475619f6286c008f3c","slug":"krishna-was-murdered-to-avenge-the-assault-on-his-friend-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120070-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्त के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी कृष्ण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्त के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी कृष्ण की हत्या
विज्ञापन
समालखा। समालखा पुलिस ने चुलकाना गांव में शराब ठेके पर कृष्ण की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने दोस्त के साथ की गई मारपीट का बदला लेने के लिए कृष्ण की हत्या की थी। पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान नवीन, हिमांशु व संदीप निवासी चुलकाना गांव के रूप में की है। पुलिस ने इनसे वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।
थाना समालखा प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि संदीप निवासी चुलकाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई कृष्ण चुलकाना गांव में स्थित शराब ठेके का प्रभारी था। कृष्ण 19 जून की देर शाम गांव निवासी विशाल उर्फ लकीसर को साथ लेकर ठेके पर सेल का कैश लेने के लिए गया था। कुछ देर तक वापस नहीं लौटा तो वह कृष्ण को देखने के लिए शराब ठेके पर गया। ठेके के नजदीक पहुंचा तो देखा गांव का अनिल व अभिषेक चार-पांच युवकों के साथ शराब ठेके के बाहर खड़े थे। नवीन,संदीप व मन्नु शराब ठेके से बाहर निकल रहे थे। नवीन के हाथ में खून से सनी टूटी हुई कांच की बोतल व संदीप व मन्नु के हाथ में चाकू था। उसने शोर मचाया तो सभी मौके से फरार हो गए। ठेके के अंदर जाकर देखा कि भाई कृष्ण मृत पड़ा था उसकी गर्दन से खून बह रहा था। विशाल उर्फ लकीसर घायल अवस्था में तड़प रहा था। आरोपी अनिल व नवीन पहले भी कृष्ण के साथ कई बार मारपीट व जान से मारने की धमकी दे चुके थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
आरोपी संदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 13 अप्रैल को गांव निवासी उसके दोस्त देवराज के साथ कृष्ण ने मारपीट की थी। देवराज ने थाना समालखा में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। दोस्त देवराज के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए उन्होंने कृष्ण पर हमला किया था।