{"_id":"68f292af07061e873400ac28","slug":"krishan-lal-panwar-hands-over-plot-allotment-letters-to-families-of-vaisar-village-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145696-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कृष्ण लाल पंवार ने वैसर गांव के परिवारों को प्लॉट के आवंटन पत्र सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कृष्ण लाल पंवार ने वैसर गांव के परिवारों को प्लॉट के आवंटन पत्र सौंपे
Sat, 18 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणोंं को प्लॉट के आवंटन पत्र वितरित करते मंत्री कृष्णलाल पंवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत शुक्रवार को दूसरे चरण के प्लॉट आवंटन पत्र वितरण की शुरुआत की गई है। इस ऐतिहासिक योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ग्रामीण क्षेत्र में 100 गज का प्लॉट आवंटित किया गया है। जिससे वे अपने लिए सम्मानजनक आवास बना सकें।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शहरी विधायक प्रमोद विज ने शुक्रवार को वैसर गांव के लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपे। इस दौरान गांव के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। सभी ने सरकार का आभार व्यक्त कर सरकार द्वारा चलाई गई योजना की सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से इस योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की और लाभान्वितों को प्लॉट आवंटन पत्र सौंपे। उपस्थित लाभार्थियों सहित अन्य जनों ने मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना। वैसर गांव में 14 अक्टूबर को 120 जरूरतमंद परिवारों का चयन कर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। इन परिवारों के पास अब तक रहने के लिए कोई भूमि नहीं थी।