फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knives, sticks and bricks on the burger street, three people injured from both sides

Panipat News: बर्गर की रेहड़ी पर चले चाकू, लाठी-डंडे व ईंट, दोनों पक्षों से तीन लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Knives, sticks and bricks on the burger street, three people injured from both sides
पानीपत। जाटल रोड स्थित एक बर्गर की रेहड़ी पर रेहड़ी संचालक व कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हो गया। युवकों ने रेहड़ी वाले पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया, जबकि रेहड़ी वाले ने युवकों पर लाठी, डंडे व ईंट से वार करने का आरोप लगाया। रेहड़ी वाले का कहना है कि उसने अपने बचाव में चाकू चलाया, जिससे दो युवक घायल हुए। मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कश्यप कॉलोनी निवासी करण ने बताया कि उसका दोस्त अरुण बर्गर खाने के लिए एक रेहड़ी पर गया था, जहां पर उसके साथ झगड़ा हो गया। दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि सचदेवा ने उसके साथ मारपीट की। वह अपने साथी विशाल, विक्की और एक अन्य दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा और सचदेवा को समझाने का प्रयास किया। सचदेवा ने इसी रंजिश में रेहड़ी से चाकू उठाकर उन पर हमला कर दिया। उसके कूल्हे व विशाल के पेट में चाकू लगा। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों ने उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

उधर मुखीजा कॉलोनी निवासी निवासी सचदेव ने बताया कि वह जाटल रोड पर हॉट डॉग की रेहड़ी लगाता है। 12 मई की रात साढ़े नौ बजे उसकी रेहड़ी पर मोहित व रोहित को पीटने के लिए करण, विशाल व 15 युवक आए, जिन्होंने उसे व रोहित को गालियां देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। वहीं युवकों ने ईंट से उन पर वार किया। रेहड़ी में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed