फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   knife with no knife in tubule

ट्यूबवेल में साझा न करने पर चाकू से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
knife with no knife in tubule
सिवाह गांव में ट्यूबवेल में साझा न करने पर युवक पर उसके भाई और भतीजे ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने आए तीसरे भाई पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। भाई और भतीजा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेश निवासी गांव सिवाह ने बताया कि गत 23 अगस्त की शाम को उसका भाई रविंद्र व उसका बेटा घर पर आए और ट्यूबवेल साझा करने के लिए कहा। उसने मना किया तो इसी रंजिश में उसपर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। वहीं रविंद्र के पास चाकू था, जिससे रविंद्र ने उसके पेट पर वार किया। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो उसका दूसरा भाई प्रदीप आया, जिसने छुडवाने का प्रयास किया तो रविंद्र के लड़के ने उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घर में आस पड़ोस की लोग इकट्ठा हो गए, जिनको देख रविंद्र व उसका बेटा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed