फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife stabbed for not putting Haryanvi song on DJ

डीजे पर हरियाणवीं गाना न लगाने पर घोंपा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed for not putting Haryanvi song on DJ
पानीपत। ज्योति कॉलोनी में वसंत पूजन के दौरान डीजे वाले ने हरियाणवीं गाना नहीं बजाया तो गुस्साए युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। फिर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। अधिक खून बहने से युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। नामजद रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस आरोपी की धरपकड़ की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बसंतपुर पटटी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी संजय ने बताया कि वो पिछले कई साल से ज्योति कॉलोनी में किराये पर रहता है। पांच फरवरी की शाम करीब सात बजे कॉलोनी के काफी लोग एकजुट होकर बसंत पूजन का त्योहार मना रहे थे। इस दौरान नाचने के लिए डीजे की भी व्यवस्था की गई थी। डीजे पर काफी बच्चे नाच रहे थे। बच्चों के साथ स्थानीय लोग, बड़े-बुजुर्ग आदि भी भक्ति भाव से नाच रहे थे।
विज्ञापन

पड़ोसी बिचपड़ी मोड़ निवासी नौशाद पुत्र शहजाद भी वहां आ गया और नाचने लगा। शाम साढ़े सात बजे डीजे पर भोजपुरी गाना चल रहा था। नौशाद कहने लगा कि डीजे पर हरियाणवीं गाने ही बजेंगे। वह हरियाणवीं गानों पर ही डांस करेगा। इस बात उन्होंने विरोध किया। वह नौशाद को समझाने लगा लेकिन संजय आक्रोशित हो गया। उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नौशाद ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की। फिर पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। उसे शक है कि नौशाद के साथ वारदात में उसके और भी साथी शामिल हो सकते हैं। वह भीड़ की वजह से किसी को नहीं पहचान पाया। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की धरपकड़ की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed