फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife killed when he was stopped from stealing purse

पर्स चोरी से रोका तो मार दिया चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Knife killed when he was stopped from stealing purse
पानीपत। पीएनबी बैंक के एक क्लर्क से लिफ्ट लेकर बैठे युवक ने उनका पर्स चोरी करने का प्रयास किया। क्लर्क ने विरोध किया तो बदमाश ने गले में चाकू मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने क्लर्क को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने उन्हें मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 निवासी नरेंद्र कुमार पीएनबी बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वह तहसील कैंप स्थित स्काईलार्क से बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर जा रहा था। जब वह साईं मोटर्स के सामने पहुंचा तो एक युवक ने फ्लाईओवर के नीचे उसे लिफ्ट ली और सेक्टर-6 कट के पास पहुंचते ही उसने पीछे नरेंद्र का पर्स निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नरेंद्र ने विरोध किया तो बदमाश ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर जमा भीड़ ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया और जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे एक रविंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दे रही आरोपियों के ठिकानों पर दबिश
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed