फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife attack on eighth class student

Panipat News: आठवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on eighth class student
पानीपत। राजाखेड़ी गांव निवासी आठवीं कक्षा के छात्र पर फोन पर हुई कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप स्कूल की 10वीं कक्षा के छात्र पर लगाए गए हैं। आरोपी ने सिर और कान पर चाकू से कई वार किए हैं। कान के पीछे फंसा चाकू का एक टुकड़ा निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निकाला गया। राजा खेड़ी गांव निवासी सुदेश ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में साफ-सफाई करती है। उसका छोटा बेटा अनिकेत एक निजी स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह 25 दिसंबर दोपहर करीब दो कुटानी गांव की तरफ किसी काम से जा रहा था। उसको रास्ते में गांव का ही रजत मिला। वह स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उसने आरोप लगाया कि रजत ने रंजिश के चलते अनिकेत का रास्ता रोक लिया। अनिकेत ने उसको टोका तो आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। अनिकेत के सिर और कान के पीछे चाकू से वार किया। रजत लोगों को आते देख फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed