फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kirti won gold in Inter University Games

Panipat News: इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में कीर्ति ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kirti won gold in Inter University Games
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स महिला कुश्ती में गोल्ड मेडल विजेता कीर्ति जागलान अपने कोच के स
इसराना। कीर्ति ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इंटर विश्वविद्यालय गेम्स पंजाब के मोहाली में खेले जा रहे गेम्स में इसराना की कीर्ति जागलान ने गोल्ड मेडल जीता है। इसराना निवासी किसान चरण सिंह जागलान ने बताया कि छोटी बेटी कीर्ति जागलान की स्कूल स्तर से ही कुश्ती में रुचि थी। उसे अपने गांव में दशहरा कुश्ती दंगल में कुश्ती देखने से प्रेरणा मिली थी।
सबसे पहले कक्षा सातवीं में पढ़ते हुए स्कूली खेल प्रतियोगिता में कुश्ती में राज्य स्तर पर 38 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जितने पर कीर्ति का चयन साईं हिसार में हुआ। उसके बाद कीर्ति जागलान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कीर्ति जागलान ने नेशनल स्तर पर रैंकिंग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जितने के बाद उसका कुश्ती में मेडल जीतने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

खेलों इंडिया गेम्स में भोपाल में भी गोल्ड मेडल जीता कर गांव इसराना ओर प्रदेश का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया साईं में भी कीर्ति जागलान ने गोल्ड मेडल जीत है। कीर्ति जागलान अब तक दर्जनों मेडल जीत चुकी है। साईं का खर्च तो पहले खेल विभाग उठा रहा था। अब पिछले कई सालों से खेल अवार्ड की राशि के लिए पानीपत शिवाजी स्टेडियम पानीपत फार्म जमा करवाने के बाद अभी तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। कीर्ति का लक्ष्य ओलंपिक में पदक हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed