{"_id":"6527070486fe97f2250d3d27","slug":"kingpin-confesses-his-brutality-identification-parade-in-front-of-magistrate-today-panipat-news-c-244-1-sknl1015-7495-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरगना ने कबूली दरिंदगी, आज मजिस्ट्रेट के सामने शिनाख्त परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरगना ने कबूली दरिंदगी, आज मजिस्ट्रेट के सामने शिनाख्त परेड
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा थानाक्षेत्र के एक गांव में मछली फार्म पर महिला की हत्या व लूटपाट और दूसरे डेरे पर तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार व लूटपाट का सरगना राजू उर्फ राजीव ने दरिंदगी कबूल ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उसने अपनी करतूत पर पछतावा भी व्यक्त किया। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने तीनों महिलाओं से सरगना राजू और उसके साथी नरेंद्र की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने अपने साथी नरेंद्र और ज्योति को यूपी से पानीपत बुलाया। उसके बाद पानीपत में बत्रा कॉलोनी में रहने वाले जयभगवान को भी गैंग में शामिल किया। उसने यूपी से देसी पिस्तौल व चाकू मंगाए। उसके बाद उन्होंने 20 सितंबर को पहले नहर पर बैठकर शराब पार्टी की। उसके बाद रात को अपने नरेंद्र, ज्योति और जयभगवान के साथ मतलौडा थानाक्षेत्र में मछली फार्म पर पहुंचे। वहां महेंद्रपाल और उसकी पत्नी बिमला के साथ मारपीट की। वहां से पांच हजार रुपये और एक फोन लूटकर ले गए। मारपीट की वजह से बिमला की मौत हो गई। उसके डेढ़ घंटे बाद वे दूसरे डेरे पर पहुंचे। जहां पर तीन परिवार मिले। वहां महिलाओं को देख उसने साथियों के साथ दरिंदगी का प्लान बनाया और पतियों व बच्चों को बंधक बनाकर तीनों महिलाओं के साथ उन्होंने सामूहिक दुराचार किया। फिर जेवरात लूटकर फरार हो गए।
राजू ने बताया कि वह दिन में मजदूर बनकर रेकी करते थे, उसके बाद रात में वारदात को अंजाम देते थे। वह वारदात के लिए दिन में ऐसे रास्ते चुनते थे, जिन पर सीसीटीवी कैमरा न लगा हो। डेरों पर वारदात से पहले उनके साथी नवीन ने रेकी की थी। कच्चे रास्तों का दिन में ही पता लगा लिया था। वारदात के बाद वे उसी रास्ते से भागे।
विज्ञापन
राजू से पूछताछ में पता चला कि इससे पहले भी उस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी वारदात करते समय मोबाइल इस्तेमाल की गलत से पकड़ा गया था। इसके बाद उसने नियम बनाया कि वह वारदात के वक्त मोबाइल साथ नहीं रखेगा। कोई साथी रखता भी है तो वह फ्लाइट मोड पर रखेगा। डेरों पर वारदात के वक्त भी उसके पास फोन नहीं था। एक साथी के पास था तो उसने फ्लाइट मोड पर लगा लिया था, जिसके चलते पुलिस उनके मोबाइल को ट्रेस नहीं कर पाई।
पुलिस पूछताछ में राजू ने बताया कि वह हर वारदात में नए युवाओं को शामिल करता था। वारदात के बाद वह सभी उसके घर पहुंचते थे, वहां पर हिस्से बांटता था। प्रत्येक वारदात में नए युवा से यह फायदा होता था कि वह हिस्सा भी कम मांगते थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू व उसके साथियों से आसपास के डेरों पर लूटपाट व चोरी करने की दो दर्जन से अधिक वारदात खुलीं। ये वो वारदात हैं, जिनकी पुलिस में शिकायत नहीं दी गई। अब पुलिस उन परिवारों तक भी पहुंचेगी। फिलहाल अरोपी राजीव से दरिंदगी की एक वारदात के अलावा और किसी का खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस ने सरगना राजू को फिलहाल एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं उसका साथी नरेंद्र चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों की शिनाख्त परेड होगी। उसके बाद आरोपी राजू को दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। क्योंकि उसके तीन साथी फिलहाल फरार चल रहे हैं, जिनके ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार व लूटपाट करने के मामले में पुलिस पांच आरोपी जयभगवान, नरेंद्र, नवीन, सोनू और सरगना राजू को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा आरोपियों के साथी ज्योति जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर चुका है।
सरगना राजू उर्फ राजीव को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में शिनाख्त परेड होगी। पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड अवधि को बढ़वाने का प्रयास किया जाएगा।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक।