फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khelo Haryana: Eight players won bronze medals on the third day

Panipat News: खेलो हरियाणा में तीसरे दिन आठ खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Khelo Haryana: Eight players won bronze medals on the third day
पानीपत। खेलो हरियाणा यूथ गेम्स के तीसरे दिन पानीपत के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में आठ पदक जीते। 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में एसडी विद्या मंदिर सिटी के कनिका ने थांग ता में कांस्य पदक जीता। गतका में एसडी विद्या मंदिर सिटी की दिव्या, लकी, महक और लड़कों में गतका में सुखमीत, दिलप्रीत, हरगुन ने कांस्य पदक जीते। वहीं निशानेबाजी में श्रुति जागलान ने भी कांस्य पदक जीता। श्रुति के पिता सुक्रम खुद एक अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं और तीन साल पहले अपनी बेटी को भी निशानेबाजी करवाना शुरू किया था। शुरुआत में 300 स्कोर करने वाली श्रुति दो साल के अभ्यास से 10 मीटर निशानेबाजी में 680 स्कोर कर लेती हैं। श्रुति रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करने के साथ पांच घंटे शूटिंग का अभ्यास करती हैं। वह रोजाना सुबह पांच बजे उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं। इसके बाद पढ़ती हैं। सुबह दो घंटे निशानेबाजी का अभ्यास करने के बाद वह शाम तक पढ़ाई करती हैं। शाम को श्रुति पांच बजे अपने भाई द्रोण और पिता के साथ निशानेबाजी के लिए कॉम्पलेक्स चली जाती हैं। श्रुति पिछले दो वर्षों के अपने निशानेबाजी के कॅरिअर में खेलो हरियाणा में रजत पदक व अन्य खेलों में 15 मेडल जीत चुकी हैं। अब रोजाना पांच घंटे अभ्यास के बाद श्रुति अपनी दूसरी नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगी जो 28 नवंबर को भोपाल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed