फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   kavita jain, documentry, panipat, haryana

समृद्ध हरियाणवी संस्कृति को डॉक्यूमेंट्री में संजोएगी सरकारः जैन

Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
kavita jain, documentry, panipat, haryana
डॉक्यूमेंट्री - फोटो : पानीपत
समालखा। सूचना एवं जनसंपर्क, भाषाएं कला एवं सांस्कृतिक मंत्री कविता जैन ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और महाभारत कालीन तथ्यों को डॉक्यूमेंट्री के तौर पर संजोया जाएगा। अपनी सांस्कृतिक विधा को युवाओं से रूबरू कराने के लिए कॉलेज व स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ये बात शनिवार को नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव झंकार-2016 में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए कही।
विज्ञापन


मंत्री कविता जैन ने कहा कि हरियाणा का अतीत बहुत ही गौरवशाली रहा है। हरियाणा वीरभूमि है, लेकिन प्रदेश में कला व संस्कृति का उचित प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण हमारी संस्कृति विलुप्त होने की कगार पर आ खड़ी है। इस समृद्ध संस्कृति को मजबूत आधार देने के लिए प्रदेश सरकार डॉक्यूमेंट्री बनवाएगी। उन्होंने कहा कि महाभारत कालीन संस्कृति के साथ-साथ प्रदेशभर में अपनी विस्तृत संस्कृति को संजोने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, स्वस्थ भारत-सशक्त भारत, डिजिटल इंडिया, स्टॉर्ट-अप, मुद्रा बैंकिंग योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना चला रहे हैं। इसके पीछे उनकी मंशा सबका साथ सबका विकास करने की है। इससे पहले अतिथियों के पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति ने स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति व भक्ति समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। प्रिंसिपल डॉ. आरयू तिवारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच संचालन रश्मि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नगरपालिका समालखा प्रधान अशोक कुच्छल, संस्था प्रधान प्रेम मित्तल, श्याम लाल गुप्ता, सुमेश जैन, कंवरभान गोयल, विनय जैन, राधेश्याम जिंदल, कुलदीप कौशिक, शिवकुमार जैन, तहसीलदार मनोज अहलावत, नायब तहसीलदार अनिल कौशिक, रमेश छाबड़ा, रामनिवास जिंदल, ओमप्रकाश सिंगला, सतबीर गुप्ता, जयभगवान, कुलदीप जांगड़ा, मास्टर दलीप मनाना, प्रताप आट्टा व जयपाल छौक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed