फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karambir's Murder was planned before a week

Wife killed Husband: एक सप्ताह से पहले से बना ली थी कर्मबीर की जान लेने की योजना, ज्योति को करनी थी श्रीकांत से शादी

Fri, 24 Jun 2022 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2022 02:23 AM IST
सार

कर्मबीर की हत्या के बाद ज्योति को श्रीकांत से शादी करनी थी। ज्योति और श्रीकांत ने तीन और युवकों की हत्या करने में मदद ली थी। नींद की तीन गोलियां, बाइक और खून से सने ज्योति के कपड़े बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Karambir's Murder was planned before a week
कर्मबीर का फाइल फोटो। आरोपी ज्योति। आरोपी श्रीकांत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के गांव डाहर के कर्मबीर हत्याकांड में रिमांड के दौरान आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी से बड़ा खुलासा हुआ है। श्रीकांत और ज्योति ने एक सप्ताह पहले ही कर्मबीर को मारने की प्लानिंग बना ली थी। कर्मबीर को ज्योति और श्रीकांत के बारे में पता चल चुका था। कर्मबीर ने श्रीकांत को धमकी दी थी कि अगर वो नहीं मानेगा तो वो गांव में पंचायत करेगा।

विज्ञापन

 

ज्योति और श्रीकांत ने कर्मबीर को रास्ते से हटाने की पूरी पटकथा लिख दी थी। दोनों की प्लानिंग थी कि कर्मबीर की हत्या के बाद जब मामला ठंडा हो जाएगा तब श्रीकांत भी अपनी पत्नी को तलाक देगा। दोनों घर से भागकर शादी कर लेंगे। कर्मबीर की हत्या करने में श्रीकांत ने तीन और दोस्तों की मदद ली थी।

विज्ञापन

 

पुलिस अगले एक दो दिन में सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। बृहस्पतिवार को इसराना पुलिस ने ज्योति की निशानदेही पर कर्मबीर के मकान से नींद की तीन गोलियां, ज्योति के खून से सने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं। श्रीकांत से उसकी बाइक बरामद की गई है। जहां कर्मबीर के शव को दफनाया जाना था उसकी निशानदेही की वीडियोग्राफी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव डाहर में कर्मबीर की 19 जून की रात को चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। हत्या से पहले उसकी पत्नी ज्योति ने उसे नींद की 17 गोली सब्जी में घोलकर दी थी। इसके बाद ज्योति के प्रेमी श्रीकांत व उसके साथियों ने कर्मबीर की हत्या कर दी और बाइक पर शव को रखकर गोहाना रोड पर गांव डाहर के पास खेतों में एक कोठरे में ले गए थे।

 

हत्या के अगले ही दिन ज्योति अपने मायके चली गई थी। मायका पक्ष ने ज्योति के अचानक आने व उसके हाव भाव को देखकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने कर्मबीर की हत्या की बात बताई थी। 22 जून को मामले का खुलासा हुआ। ज्योति व उसके प्रेमी श्रीकांत की निशानेदही पर कर्मबीर के शव को बरामद किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ जारी है।


 

कर्मबीर की हत्या में ज्योति समेत पांच शामिल
ज्योति और श्रीकांत के साथ इस वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल हैं। सभी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। ज्योति की निशानदेही पर नींद की गोलियां बरामद की गई। बाइक बरामद कर ली गई है। सभी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। ज्योति व श्रीकांत ने शादी की भी प्लानिंग बना ली थी। - दीपक कुमार, एसएचओ इसराना थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed