फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   kapil mukhija elected as president of RWA

Panipat News: सेक्टर 13-17 आरडब्ल्यूए का चुनाव, कपिल मुखीजा बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
kapil mukhija elected as president  of RWA
पानीपत। सेक्टर 13-17 आरडब्ल्यूए की रविवार को कामर्शियल सेंटर में बैठक हुई। इस दौरान लोगों ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया। सर्वसम्मति से कपिल मुखीजा को आरडब्ल्यूए का प्रधान नियुक्त किया गया। पूरी कार्यकारिणी का गठन अब अगली बैठक में किया जाएगा। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी के निष्क्रिय होने की चर्चा रही।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पुरानी आरडब्ल्यूए के सदस्य दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं। इसलिए समस्याओं को लेकर संघर्ष नहीं किया गया। सेक्टर में सड़कों, सीवरेज, स्वच्छता और पार्कों की बदहाली की समस्याएं बरकरार हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष कपिल मुखीजा ने कहा कि सेक्टर के लोग पिछले काफी समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं। डेवलपमेंट चार्ज देने के बावजूद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है। आए दिन आपराधिक वारदात होती हैं। सेक्टर में सड़कों की हालत खस्ता है। सीवरेज व्यवस्था कई स्थानों पर ठप पड़ी है। कम्यूनिटी सेंटर की दिक्कत है। पुरानी आरडब्ल्यूए निष्क्रिय हो चुकी थी। आरडब्ल्यूए के पदधिकारी यहां से दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं। इसलिए अब लोग नई कार्यकारिणी का गठन कर एक बदलाव चाहते थे। लोगों ने सर्वसम्मति ने उनको चुना है। इसके लिए वह आभारी हैं। वह लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। जल्द पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में यशपाल कक्कड़, अनिल बंसल, जितन टिक्को, अनीश मंगला, जितेंद्र जागलान, जयकुमार, गोयल, प्रवीण गुप्ता, कृष्ण कुमार, राहुल वर्मा व पुर्ण सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed