फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kamaljeet of Punjab and Ajay Gurjar of Haryana remained equal in wrestling.

Panipat News: कुश्ती में बराबरी पर रहे पंजाब के कमलजीत और हरियाणा के अजय गुर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Kamaljeet of Punjab and Ajay Gurjar of Haryana remained equal in wrestling.
समालखा। चुलकाना धाम पर श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव पर शनिवार को गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की पहली और सबसे बड़ी सवा लाख रुपये की इनामी कुश्ती पंजाब के दुमछेड़ी निवासी भारत केसरी कमलजीत और सोहना (हरियाणा) के भारत केसरी अजय गुर्जर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुकाबला बराबरी पर छूटा। 1.25 लाख रुपये की इनाम राशि दोनों में बराबर बांट दी गई। यह नामी कुश्ती समाजसेवी संजू मास्टर के सौजन्य से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

दंगल में गांव चुलकाना के दिवंगत ऋषि पहलवान की स्मृति में उनके भाई अमित और संदीप छौक्कर ने 11-11 हजार रुपये की दो कुश्ती कराई। दिनेश प्रधान चुलकाना की याद में उनके भाई बिल्लू छौक्कर की तरफ से भी 11-11 हजार रुपये की दो कुश्ती कराई। दूसरे और तीसरे नंबर की इनामी कुश्ती सहित सैकड़ों मुकाबले कराए। इनमें विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रतिनिधि सुधीर ने 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस मौके पर मास्टर संजू, टोनी, ऋतिक, सुनील पहलवान, जग्गी, अमित, बिल्लू, उम्मीद किवाना व किवाना गांव के सरपंच चैनपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed