फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kajal of Arya College won silver medal in weightlifting

वेटलिफ्टिंग में आर्य कॉलेज की काजल ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kajal of Arya College won silver medal in weightlifting
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा काजल ने रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के खिलड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंबाला स्थित एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज में नौ एवं दस दिसंबर को आयोजित इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में काजल ने 45 किलो वजन उठाकर जीत हासिल की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ी काजल का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेश कुमार, प्राध्यापिका मामनी सैनी, कोच राजेश टूर्ण, प्रो. राजेंद्र देशवाल और कोच सचिन सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा कि आज के समय में खेल के क्षेत्र में भविष्य बना सकते हैं। हरियाणा के ही नीरज चोपड़ा ने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है और हमें कॉलेज के विद्यार्थियों से भी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मंजिल निर्धारित कर हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed