{"_id":"5e39c9be8ebc3ee5f748de65","slug":"job-fraud-case-in-panipat-panipat-news-knl210024112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई की शिपिंग कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दे युवक से ठगे पांच लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई की शिपिंग कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दे युवक से ठगे पांच लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
दुबई की एक शिपिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर करनाल के एक युवक ने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी युवक से एक साल से संपर्क में था। उसने दुबई की मार्सिल्लस कोस्ट मरीन सर्विसेज शिपिंग कंपनी में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर उसे पांच लाख में दुबई भेज दिया। वहां पर दो दिन तक बंद कमरे में रखा। वहीं, पीड़ित ने आरोपी से व्हाट्सएप पर संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित को वापस भारत बुलाया। वहीं, पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी युवक ने पहले झूठे आश्वासन दिए और अंत में उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार पुत्र भगवानदास निवासी राम नगर तहसील कैंप ने बताया कि वह आठ माह पहले जगराजन दीप संधू से मिला था, जिसने बताया था कि विरेंद्र शर्मा ऐजेंट है, जो शिपिंग में नौकरी लगवाता था। जिसने आरोपी विरेेेंद्र से मुलाकात करवाई। वहीं, विरेंद्र ने शिपिंग में नौकरी लगवाने की पांच लाख रुपये फीस बताई। पीड़ित ने सौदा तय किया और आरोपी को पांच लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने छह जनवरी को पीड़ित के पास वीजा सहित अन्य दस्तावेज भेजे और दुबई की मार्सिल्लस कोस्ट मरीन सर्विसेज शिपिंग कंपनी में जॉब दिलाने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित दुबई पहुंचा, जहां उसे एक युवक मिला, जो पीड़ित को एक बंद कमरे में बैठाकर बाहर से ताला लगाकर चला गया। पीड़ित ने दो दिन इंतजार के बाद व्हाट्सएप की मदद से आरोपी विरेंद्र से संपर्क किया और वापस भारत बुलाने की मांग की। जिसके बाद आरोपी ने टिकट कराई और भारत की ही एक कंपनी में नौकरी दिलाने की झांसा दिया, लेकिन इस बार पीड़ित झांसे में नहीं आया और उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे, आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मैं विरेंद्र का आदमी हूं कहकर ले गया और दो दिन बंद कमरे में रखा भूखा
पीड़ित युवक ने बताया कि जब वह दुबई पहुंचा तो एयरपोर्ट पर उसके पास एक युवक आया, जिसने आते ही कहा कि वह विरेंद्र का आदमी और उसे लेने के लिए आया। इतना सुनते ही वह युवक के साथ चल पड़ा। आरोपी युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां पीड़ित को एक कमरे में लेजाकर बैठा दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ-साथ उस कमरे में अलग-अलग जगहों से आग पांच अन्य लोग थे, जो आरोपियों की ठगी को शिकार हो रखे थे। आरोपियों ने दो दिन तक बिल्कुल भूखा रखा, न खाना, न पानी दिया।
विज्ञापन
व्हाट्सएप कॉल कर भारत की कटाई वापसी की टिकट
पीड़ित को जब वहां नौकरी नहीं मिली और उसे एक बंद कमरे में रखा गया तो उसने आरोपी युवक को व्हाट्सएप कालिंग की और उसके ही द्वारा बताई गई कोई भी ऐसी कंपनी में नौकरी न मिलने की बात कही। युवक ने रोते हुए उससे भारत की टिकट कराने की मांग की, जिसके बाद आरोपी ने भारत की टिकट कटाई और उसे भारत वापस बुलाया।
भारत वापस आने के बाद आरोपी ने कभी फोन नहीं उठाया, हमेशा भेजता रहा मैसेज
आरोपी युवक ने पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर हर बार एक ही झूठा आश्वासन दिया जाता था कि उसकी कंपनी से अभी तक पैसे रिफंड नहीं हुए हैं, आते ही वह वापस कर देगा। वहीं, पीड़ित जब भी आरोपी को कॉल करता तो आरोपी कॉल को काट देता था और लिखित मैसेज कर उपरोक्त संदेश भेजता था।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजबीर सिंह, प्रभारी, शहर थाना।