फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewellers, jewellers strike, Panipat

ज्वेलर्स सीएम को काले झंडे की तैयारी में थे सांसद ने मनाया, फिर सीएम के सामने रखी मांगें

Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला पानीपत।
ब्यरो/अमर उजाला पानीपत। Updated Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jewellers, jewellers strike, Panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
पिछले लगभग एक माह से हड़ताल पर बैठे नाराज ज्वेलर्स ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को काले झंडे दिखाकर विरोध करने का पूरा मन बना लिया था। पूरे मामले की सूचना पर सांसद अश्विनी चोपड़ा ने पहुंचकर ज्वेलर्स को पूरा आश्वासन दिया व ज्वेलर्स एसोसिशन के पदाधिकारियों को सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलवाया। सीएम ने ज्वेलर्स को उनकी मांगे मानने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


रविवार को शहर की ज्वेलर्स एसोसिएशनों ने अपनी मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपनाया। ज्वेलर्स एसोसिएशन पिछले काफी समय से सरकार द्वारा रेडीमेट आभूषणों पर लगाई गई एक प्रतिशत एक्ससाइज ड्यूटी का विरोध कर रहे है। दोपहर को सभी ज्वेलर्स ने हलवाई हट्टे पर एक एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के पानीपत आगमन का विरोध करने का फैसला करते हुए सेक्टर 11 चौक पर डेरा डाल लिया, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एसडी विद्या मंदिर विद्यालय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले थे।
विज्ञापन


पूरे मामले की सूचना पर सांसद अश्विनी चोपड़ा मौके पर पहुंचे। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने ज्वेलर्स को इस बारे में सीएम मनोहर लाल खट्टर से बातचीत करने व उनके प्रतिनिधियों को सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एसडी विद्या मंदिर विद्यालय में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की। सीएम खट्टर ने ज्वेलर्स को आश्वासन देते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार से इस बारे में बात करेंगे। इस मौके पर राजेश सूरी, संजय वर्मा, शेरचंद कपूर, अंसुल बंसल, अमित सिंगला, मोती कपूर, राजा सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed