फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery worth lakhs stolen from soldier's house, wife had gone to maternal home

Panipat News: फौजी के मकान से लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी, मायके गई थी पत्नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from soldier's house, wife had gone to maternal home
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी में एक फौजी के मकान से चोर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। फौजी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पत्नी वीरवार को अपने घर लौटी तो चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




वधावाराम कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि उसके पति शिव कुमार फौज में है। वह फिलहाल ड्यूटी पर हैं। वह 13 जून को अपने बच्चों के साथ अपने मायके गई थी। उसने अपने मकान को अच्छी तरह लॉक किया था। वह वीरवार को अपने ससुराल लौटी और दरवाजा खोलकर अंदर गई तो कमरे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर बेड पर सामान बिखरा हुआ था। उसकी अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था। अलमारी का लॉकर चेक की तो एक तोले सोने की चेन, आधे तोले सोने की अंगूठी, आधे तोले सोने की कान की बाली, 250 ग्राम चांदी की पाजेब, 200 ग्राम चांदी का सामान, आधे तोले सोने का लॉकेट, 200 ग्राम चांदी का बच्चे के जेवरात चोरी मिले। वहीं अनाज का कट्टा, पीतल का हुक्का, दस्तावेज और एक घड़ी भी चोरी मिली।
विज्ञापन




एक अन्य घटना में सैनी कॉलोनी निवासी मनोज ने बताया कि वह 19 जून को वह वैष्णो देवी गया था। उसकी मां घर पर अकेली थी। 21 जून को रात 12 बजे से एक बजे बीच चोर उसके घर में घुसे और दुकान के काउंटर से 12 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। वह वीरवार को लौटा तो चोरी का पता चला, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed