फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery and snacks stolen from entrepreneur's house and cash from the company

Panipat News: उद्यमी के घर से जेवर और नमकीन कंपनी से नकदी उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and snacks stolen from entrepreneur's house and cash from the company
पानीपत। कड़ाके की ठंड का चोर फायदा उठा रहे हैं। आई रात चोर मकानों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने सेक्टर 11 में उद्यमी के घर में घुसकर एक लाख रुपये नकद व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वहीं दूसरी और गंगाराम कॉलोनी में नमकीन कंपनी के एक कार्यालय के ताले तोड़कर चोर ने 15 हजार रुपये नकद और कार्यालय का रिकॉर्ड चोरी कर लिया। शिकायत पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पहली घटना के अनुसार सेक्टर 11 निवासी तरुण गोयल ने बताया कि वो पेशे से उद्यमी है। उसकी सिवाह गांव स्थित कंबल की फैक्ट्री है। वह एक जनवरी को परिवार के साथ गोवा घूमने के लिए गया था। शनिवार रात को वहां से सेक्टर-11 स्थित अपने घर लौटे तो मुख्य गेट खुला मिला। जांच करने पर अलमारी से एक लाख रुपये चोरी मिले। चांदी की एक थाली, सिक्के, चांदी का गिलास, चांदी की गणेश, लक्ष्मी व राधा कृष्ण की मूर्ति भी चोरी मिली। इसके अलावा काफी सामान चोरी मिला है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में हरी बाग कॉलोनी निवासी संदीप ठकराल ने बताया कि उनकी नमकीन कंपनी का गंगाराम कॉलोनी में कार्यालय है। वो शनिवार शाम को कार्यालय बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह वो कार्यालय में आया तो देखा कि कार्यालय की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने कार्यालय से 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस दर्ज कर लिया है चोरों की पहचान का प्रयास है- एसएचओ
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूरे क्षेत्र में रात को गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द चोरों को पकड़ लेंगे।

वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed