{"_id":"66f4ba8ae3ddb96b4b061358","slug":"jewelery-and-foreign-currency-worth-rs-18-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-panipat-news-c-244-1-pnp1003-124878-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मकान का ताला तोड़कर 18 लाख के जेवर और विदेशी करेंसी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मकान का ताला तोड़कर 18 लाख के जेवर और विदेशी करेंसी चोरी
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने मॉडल टाउन में एक सूने मकान के ताले तोड़कर लगभग 18 लाख रुपये के जेवर, 1.52 की विदेशी करेंसी व 48 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते से मकान में दाखिल हुए थे। मकान मालिक वारदात के वक्त परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश गया था। वहां से लौटने के बाद मकान मालिक ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद के सेक्टर 18 निवासी बलदेव सिंह रांगड़ा ने बताया कि वह टेलीकॉम कंपनी में जोनल सेल्स मैनेजर है। 20 सितंबर को वह परिवार सहित हिमाचल प्रदेश में किसी काम से घर पर ताला लगाकर गया था। 23 सितंबर को रात के समय वापस लौटे तो मकान पर कमरे का ताला टूटा मिला। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी से एक डायमंड का मंगलसूत्र, सोने की नथली, माथे का टिक्का, सिर में लगाने वाली क्लिप, एक गले हार, कान के झूमके, पांच जोड़ी कान के सेट, दो कड़े दो कुंडल, लेडिज वाले डायमंड के गणेश लाकेट, दो छोटे डायमंड लाकेट, दो डायमंड अंगूठी, एक सोने की महिला की गले की चेन, पांच सोने की अंगूठी, चार सोने को सिक्के, एक किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी मिले। इसके अलावा महिला शूट, एक ब्रिफकेस, 48 हजार की नकदी, 100 डालर व पांच हजार बाथ करेंसी चोरी मिले। उसने बताया कि करीब 21 तोले सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। इसमें छह तोले उसकी मां और 15 तोले पत्नी के हैं।
बलदेव सिंह ने बताया कि वह भी हिमाचल के रहने वाले हैं। पिता का कपड़े का कारोबार था तो सालों पहले फरीदाबाद में आकर रहने लगे थे। हिमाचल में ही बहन की ससुराल है। कोरोना काल में जीजा की मौत हो गई थी। उनकी क्रिया कार्यक्रम के चलते ही वो मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित उनके यहां गए थे। वह मकान में वह प्रथम तल पर रहता है। ग्राउंड फ्लोर मकान मालिक ने अपने लिए रखा हुआ है। जब वो आते हैं तो उसमें रहते हैं। उसने बताया कि मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखा था लेकिन छत के रास्ते आए चोरों ने पहले उसे ही तोड़ दिया। जबकि नीचे लगा मकान मालिक वाला बंद था।
विज्ञापन
वर्जन-
मॉडन टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। एफएसएल ने भी नमूने जुटाए हैं। मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।