फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from Jaipur's Deputy Commissioner's house

Panipat News: जयपुर के उपायुक्त के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from Jaipur's Deputy Commissioner's house
पानीपत। चोरों ने सेक्टर 13 -17 स्थित जयपुर के उपायुक्त के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने और 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे की कैप लगा दी और दूसरे कैमरे का कनेक्शन काट दिया। वारदात के दौरान चोरों ने फ्रिज से सामान भी खाया। उपायुक्त के पिता दुलीचंद कस्टम विभाग में कमिश्नर के पद से सेवानिवृत हैं और करनाल लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। वारदात के समय उपायुक्त के माता-पिता दिल्ली स्थित मकान में किसी काम के लिए गए थे। पड़ोसियों ने उन्हें मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर 13-17 निवासी दुलीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कस्टम विभाग में कमिश्नर और उनकी पत्नी नापतोल विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत हैं। उनका बड़ा बेटा कमल किशोर सेक्टर 13-17 में रहता है और छोटा बेटा राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल जयपुर, राजस्थान में उपायुक्त हैं। उनका दिल्ली में भी एक मकान है। वे 19 जुलाई को परिवार के संग दिल्ली स्थित मकान पर किसी काम से गए थे। पड़ोस में रहने वाली मीनाक्षी बंसल ने रविवार को उन्हें फोन कर घर की खिड़की खुली होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने जानकार सन्नी बरेजा को घर पर भेजा। जिसने उन्हें बताया कि कमरों का सामान बिखरा हुआ है। इस पर उन्होंने बड़े बेटे कमल किशोर को फोन कर घटना के बारे में बताया। बड़े बेटे ने घर पहुंचकर सामान की जांच की तो उन्हें अलमारी से एक तोले सोने के झुमके, डेढ़ तोले सोने की चेन, दो तोले का मंगलसूत्र, दो तोले सोने का हार, दो तोले के टॉप्स, 25 हजार रुपये व एक 10 हजार रुपये की घड़ी चोरी मिली। इसके अलावा फ्रिज का सामान भी बिखरा था। जिससे लगता है कि चोरों ने फ्रिज मेें रखा सामान भी खाया है। इसके बाद कमल किशोर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद हुए हैं। वारदात 21 जुलाई की रात को 12:13 बजे की है। घर में तीन चोर घुसते हुए दिखाई दे दिए। जिसमें से दो युवक नकाबपोश थे। एक का चेहरा दिख रहा था। चोरों ने आंगन में लगे एक कैमरे की कैप लगा दी थी और दूसरे का कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

प्रवीण कुमार, प्रभारी सेक्टर 13-17 थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed