फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JE theft of millions of retired home

रिटायर्ड जेई के घर लाखों की की चोरी

Tue, 22 Jul 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Tue, 22 Jul 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। असंध पर डीएवी स्कूल के नजदीक रहने वाले एक रिटायर्ड जेई के घर करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी सामान का नुकसान मात्र ढाई लाख रुपये ही दिखाया है।
विज्ञापन


पुलिस के इस खेल से रिटायर्ड जेई की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है और पुलिस की अनदेखी पर रोष है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच में बाकी सब नुकसान जोड़ने की सफाई दी है।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत असंध रोड डीएवी स्कूल के सामने रहने वाले थर्मल के रिटायर्ड जेई सुलतान सिंह के घर में बीती रात को चोर घुस गए। जेई और उसका परिवार सोया था और सुबह के समय कमरे का सारा सामान बिखरा देख सबके होश उड़ गए। जेई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत नहर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेई के बयान दर्ज किए और चोरों को पकड़ने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलतान सिंह ने बताया कि चोर मकान से सोने की तीन चेन, एक मंगलसूत्र, कानों की तीन जोड़ी, आठ अंगूठी और एक लॉकेट समेत सोने और चांदी के गहने और 46 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोर मकान से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान कर गए।

वहीं थाना माडल टाउन पुलिस ने जेई के घर चोरी हुए सामान का नुकसान मात्र 2.46 लाख रुपये दर्ज किया है। उसने बताया कि उसकी बेटी के देवर की शादी थी और उसकी बेटी ने अपनी तथा देवरानी की ज्वेलरी तैयार कराई थी। वह उन सबको उनकी ज्वेलरी के साथ रखकर चली गई। चोरों ने एक की झटके में दो परिवारों की मुश्किल बढ़ा दी।

हुडा सेक्टर मकान में चोरी
हुडा सेक्टर-12 स्थित एक मकान से सामान और चांदी के गिलास चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया हे।

सरोज निवासी सेक्टर-12 ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि बीती आधी रात को उसके मकान में चोर घुस गए। चोर यहां से आठ साड़ी, तीन कंबल और चांदी के छह गिलास चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी सामान की कीमत करीब आठ हजार रुपये आंकी है और मुकदमा दर्ज कर लिया है।


वर्जन
हुडा सेक्टर-12 व असंध रोड स्थित दो मकानों में चोरी की सूचना मिली हैं। पुलिस ने दोनों में मौके पर पहुंचकर बयान लेकर चोरी के मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। पुलिस चोरों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है और जल्द ही इसमें खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस जांच में चोरी के नुकसान को पूरा दिखाती है। शिकायकर्ता इसको लेकर पुलिस अधिकारियों से मिल सकता है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed