फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jaswant Singh left his job and prepared to become IAS.

Panipat News: नौकरी छोड़ जसवंत सिंह ने की तैयारी, बने आईएएस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Jaswant Singh left his job and prepared to become IAS.
पानीपत। जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य निर्धारित हों तो बड़े से बड़े लक्ष्य को भी आसानी से हासिल किया जा सकता है। मूल रूप से पानीपत के सींक गांव वासी जसवंत मलिक ने लक्ष्य को अपने जज्बे व जुनून के साथ हासिल किया है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2023 के परिणाम में देशभर में 115वीं रैंक हासिल कर सफलता हासिल कर अपने सपनों को नई उड़ान दी है।
विज्ञापन


हरियाणा के पानीपत में शांति नगर निवासी जसवंत सिंह मलिक ने मंगलवार को घोषित संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। इससे पहले गत वर्ष 12 अक्तूबर को हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर एचसीएस अधिकारी बन चुके हैं। वे मूल रूप से जिले के सींक गांव के रहने वाले हैं। पिता सुरजीत मलिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिठाना में हिंदी के प्रवक्ता हैं जबकि मां कृष्णा देवी गृहणी हैं। जसवंत का लक्ष्य आईएएस बनना था जिसे उन्हें अपनी मेहनत से हासिल किया है। जसवंत मलिक को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता सुरजीत मलिक का मार्गदर्शन और मां कृष्णा देवी की मेहनत रही है।
विज्ञापन


यूपीएससी का परिणाम जारी होते ही उनके घर पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इन दिनों जसवंत मलिक गुरुग्राम में एसडीएम के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं जिसके चलते पानीपत स्थित घर नहीं आ पाए। उनके बृहस्पतिवार को घर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सुरजीत मलिक एवं भाई एडवोकेट खुशवंत मलिक ने बताया कि जसवंत का आईएएस में यह तीसरा प्रयास था जबकि एचसीएस में वह दूसरे प्रयास में सफल हुए थे। उन्होंने फोन पर बात की तो वह काफी खुश लग रहे थे।



बॉक्स
बेटे को सफल बनाना था तो पढ़ाई के लिए दूर भेजा
सुरजीत मलिक ने बताया कि बड़ा बेटा खुशवंत मलिक जिला कोर्ट में वकील है और बेटी नीरज ने भौतिकी विषय में एमएससी की थी। वह शादीशुदा है। तीसरा बेटा जसवंत शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। उन्होंने बेटे को बड़ा अधिकारी बनाने की सोच के साथ बसंत कुंज दिल्ली स्थित डीपीएस स्कूल में पढ़ाया। उन्होंने 12वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दिल्ली स्थित किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी मैथ ऑनर्स से स्नातक की डिग्री की। टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस हैदराबाद से मास्टर डिग्री की। उन्होंने आंध्र प्रदेश में दो साल नौकरी की। उन्होंने उसे घर से इतनी दूर नौकरी करने के बजाय यूपीएससी की तैयारी करने की सलाह दी।


बॉक्स


दिल्ली में रहकर की यूपीएससी की तैयारी
एडवोकेट खुशवंत मलिक ने बताया कि उसके भाई जसवंत ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। वह यूपीएससी और एचसीएस की प्री-परीक्षा कई बार पास कर चुके हैं। मां कृष्णा मलिक ने बताया कि बेटे का एक सपना छह माह पहले पूरा हुआ था। अब अपनी मेहनत से आईएएस का सपना भी पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed