{"_id":"0a0998daad6a5451e16c2ca15081a08c","slug":"jam-for-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या से परेशान धूप नगर निवासियों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या से परेशान धूप नगर निवासियों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप सिंह नगर के लोगों ने कई माह से पानी की समस्या का समाधान न होने पर सनौली रोड पर जाम लगा दिया। लोगों के सड़कों पर उतरते ही सनौली रोड पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
थाना चांदनी बाग प्रभारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की सुनवाई नहीं की। भाजपा लीगल सैल के पदाधिकारियों ने ग्रामीण विधायक से आक्रोशित लोगों की फोन पर बात कराई।
विधायक के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। धूपसिंह नगर वासियों का बुधवार को पानी की समस्या का समाधान होने पर गुस्सा फूट गया और सनौली रोड पर उतरकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इससे उग्राखेड़ी मोड तक करीब एक किलोमीटर लंबे जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास करते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।
मौके पर पार्षद सतीश सैनी व भाजपा लीगल सेल के सदस्य पहुंचे और उन्होंने वार्ड वासियों की विधायक महिपाल ढांडा से बात कराकर उन्हें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कॉलोनीवासियों ने बताया कि वार्ड 12 में पानी के दो ही ट्यूबवेल हैं। इनमें से एक ट्यूबवेल लंबे समय से खराब है।
दूसरा ट्यूबवेल भी अब कई दिनों से खराब हो गया है। इसलिए लोगों को पीने को न तो नहाने के लिए पानी मिल पा रहा है न ही पीने के लिए। लोगों ने बताया कि इस बारे में पार्षद सतीश सैनी से लेकर डीसी समीरपाल सरो व विधायक महिपाल ढांडा से भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
उनको मजबूरीवश जाम लगाना पड़ा। थाना चांदनी बाग इंजार्च राजकुमार व पार्षद सतीश सैनी भी मौके पर पहुंचे और भाजपा लीगल सेल के प्रवक्ता एडवोकेट सचिन मलिक व एडवोकेट नरेंद्र धीमान ने ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से बात कराई।
विधायक ने लोगों को एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ और लोग जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
शाम करीब छह बजे जाम खोला गया। जाम खुलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मौके पर धूपनगर निवासी डॉ जितेंद्र, सतीश धीमान, लंबू ठेकेदार, टिंका सहित काफी संख्या में धूपनगर की महिलाएं व बच्चे मौजूद थे।
पिछले काफी समय से वार्ड नंबर 12 में एक ट्यूबवेल खराब पड़ा है और अब दूसरा भी खराब हो चुका है। कई बार डीसी और विधायक से मिल चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इसीलिए धूपसिंह नगरवगासियों ने बुधवार को तंग आकर जाम लगाया। विधायक महिपाल ने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
सतीश सैनी, पार्षद वार्ड 12