फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jai Bhagwan, Naveen and Sonu accused of cruelty sent to jail

Panipat News: दरिंदगी के आरोपी जयभगवान, नवीन व सोनू को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Jai Bhagwan, Naveen and Sonu accused of cruelty sent to jail
पानीपत। मतलौडा थानाक्षेत्र के डेरों तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व लूटपाट के आरोपी सोनू, नवीन व जयभगवान को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सोमवार को जेल भेज दिया। तीनों सात दिन के रिमांड पर थे। पुलिस ने सोनू से एक हजार रुपये, जयभगवान से एक हजार रुपये, एक पिस्तौल, एक गोली व इनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कपड़े बरामद किए। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर चार दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी नरेंद्र से पूछताछ की जा रही है। इस पूरे गिरोह के सरगना राजीव उर्फ राजू का अब भी मेरठ मेडिकल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति स्थिर है। जल्द ही उसे मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलेगी। उसे गिरफ्तार कर पानीपत लाया जाएगा। छठे आरोपी ज्योति के शव का पोस्टमार्टम कराकर यूपी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने इन आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ की है। गिरोह के सरगना राजीव उर्फ राजू से पूछताछ होनी बाकी है। प्रदेश में जहां भी महिलाओं से दरिंदगी जैसी वारदात हुई है, उनके बारे में भी राजू से पूछताछ की जाएगी। सरगना राजू हर वारदात में अलग-अलग युवकों को शामिल करता था। उन्होंने कितनी और कैसी वारदात को अंजाम दिया है, ये सभी भेद राजू से पूछताछ में खुलेंगे। कुछ दिन पहले सोनीपत में प्रवासी महिला के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। उसके संबंध में भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन


20 सितंबर की रात आरोपी राजीव उर्फ राजू, जयभगवान, ज्योति, नरेंद्र, नवीन व सोनू ने मतलौडा थानाक्षेत्र में खेत में एक डेरे में घुसकर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इनके पतियों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें हथियार के बल पर बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जयभगवान, सोनू व नवीन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इनसे डेरे से लूटे गए पैसों में से दो हजार रुपये, देसी पिस्तौल, एक गोली व वारदात में प्रयुक्त कपड़े बरामद किए गए हैं। नरेंद्र चार दिन के रिमांड पर है। गिरोह के सरगना राजीव उर्फ राजू का मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पानीपत लाया जाएगा। एक आरोपी ज्योति की मौत हो चुकी है।
- अंकित कुमार, प्रभारी सीआईए-3, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed