फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ITI admission ends 18.30 percent seats vacant

आईटीआई में दाखिले खत्म 18.30 फीसदी सीटें खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
ITI admission ends 18.30 percent seats vacant
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया खत्म होने के बावजूद 18.30 फीसदी सीटें खाली हैं। पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया 26 नवंबर को खत्म होने के बाद 28 से 30 नवंबर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चली। इसके बावजूद 81.70 प्रतिशत सीटों पर ही प्रवेश किए जा सके।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जीटी रोड पानीपत में अब तक 755 छात्रों का ही दाखिला हो पाया है। पहले पांच राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 643 बच्चे दाखिला पा सके, वहीं तीन दिन तक चले फिजिकल काउंसलिंग में 112 छात्रों ने प्रवेश लिया। अभी भी पानीपत राजकीय आईटीआई में 18.30 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

इन ट्रेड्स में 169 सीटें खाली
संस्थान की अभी 169 सीटें रह गई हैं। इनमें कारपेंटर में 10, फोरजर एंड हीट ट्रीटर में 14, फाऊंडरीमैन टेक्नीशियन में 34, मैकेनिक ट्रैक्टर चार, एमसीईए में छह, प्लंबर में 10, शीट मेटल में 13, साइल टेस्टिंग में 12, टीपीईएस में 15, टूल एंड डाई मेकर में पांच, टर्नर में आठ, स्पिनिंग टेक्नीशियन में 18, टैक्सटाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन में दो सीट रिक्त रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
जिले की 13 आईटीआई में करीब 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, जो 7 अक्तूबर तक जारी रही। पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को जबकि पांचवीं मेरिट लिस्ट 24 नवंबर को जारी की गई। राजकीय आईटीआई पानीपत में 924 सीटों पर 7430 आवेदन प्राप्त हुए थे जबकि अब तक 755 विद्यार्थियों ने ही दाखिला सुनिश्चित किया है जो कुल सीटों का 81.70 प्रतिशत है।

छात्रों ने नहीं दिखाया रुझान
इतने अरसे के बाद पानीपत आईटीआई में वीविंग और स्पिनिंग टेक्नीशियन के जो कोर्स पानीपत औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आईटीआई में लाए गए। इसके बावजूद भी यहां के छात्रों ने इनके प्रति अच्छा रुझान नहीं दिखाया। जबकि ये ट्रेड पानीपत के औद्योगिक जगत से जुड़े हैं। इनको करने के बाद यहां के छात्रों को रोजगार पाने में आसानी होती। पानी टेक्सटाइल जगत का एक बड़ा हब है और यहां पर टेक्सटाइल से संबंधित कोर्स करने वाले युवाओं को जरूरत है। डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य पानीपत आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed