फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It is our moral duty to honor the martyrs: Jyoti

शहीदों का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य : ज्योति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
It is our moral duty to honor the martyrs: Jyoti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट मंडल ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बढ़ावा देना था, बल्कि एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लीला राम और भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदाना गेट मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी ने की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान, हमारी आज़ादी और हमारे बलिदान की गाथा है।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चंदाना गेट से हुआ, जहां सैकड़ों लोग तिरंगा हाथों में लिए एकत्रित हो गए थे। वातावरण में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों की गूंज ने शहरवासियों में नया उत्साह भर दिया। यात्रा में सांस्कृतिक झांकियां, बच्चों की देशभक्ति वेशभूषा और बैंड-बाजों का विशेष आकर्षण रहा। जगह-जगह पर पुष्पवर्षा ने यात्रियों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा भगत सिंह चौक से होकर गुज़री, जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा पुनः चंदाना गेट पर लौटते हुए संपन्न हुई। इस दौरान कैथल शहर देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक लीला राम ने युवाओं से देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने और तिरंगे की शान बनाए रखने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि तिरंगा केवल स्वतंत्रता का नहीं, बल्कि संघर्ष, बलिदान और एकता का भी प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान पूरे देश में जन-जन का उत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल का जज़्बा है, जिसे हमें पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाना है। सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि तिरंगा हमें भाईचारे, एकता और देशप्रेम का संदेश देता है।

जिस प्रकार यह ध्वज तीन रंगों में बंटा होकर भी एक है, उसी प्रकार हमें भी विविधता में एकता के सूत्र में बंधकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर सुरेश गर्ग नोच, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, जग्गा राम सैनी, रामप्रताप गुप्ता, उपाध्यक्ष सीमा देवी, शशी सैनी, सुरेंद्र पहलवान, कृष्ण बंसल, सुरेश सैनी,आशा रानी, अशोक मित्तल, आदित्य भारद्वाज, सुरेश सिंधु, निधी मोहन, हरिकृष्ण सैनी, अक्षरा गुप्ता, सुमन शर्मा, सरदार स्वरूप सिंह, बलदेव लौट, अमित सेठ, महावीर सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed