फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It is cheap only in the budget...not visible in the market

सिर्फ बजट में ही होता है सस्ता...बाजार में नहीं दिखता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
It is cheap only in the budget...not visible in the market
पानीपत। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को पेश किए गए आम बजट में जूते-चप्पल, मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, चमड़े के उत्पाद, कपड़े और हीरे की ज्वैलरी सस्ती होने की बात है। हालांकि आमजन का कहना है कि यह कीमतें सिर्फ बजट में ही कम होती हैं। कम हुईं कीमतें बाजारों में नहीं दिखती। हमें तो हर बार उत्पाद पहले से महंगा ही मिलता है। हालांकि डिजिटल मुद्रा लाने और वंदे भारत ट्रेनों में बढ़ोतरी के कदम का लोगों स्वागत किया है।
विज्ञापन

प्रतिक्रियाए :
- सरकार हर साल बजट पेश ्करती है, जिसमें आम लोगों से जुड़ी चीजों को सस्ता भी दिखाया जाता है। जब दुकानों पर खरीदारी करने जाते हैं तो सस्ता कुछ नहीं मिलता। - प्रेम कादियान
विज्ञापन

- कपड़े, जूते-चप्पल, मोबाइल फोन आदि सस्ते किए किए हैं, यह आम आदमी से जुड़ी चीजें हैं बशर्तें बाजार में सस्ती दरों पर उपलब्ध हों। सरकार को दाल एवं गेहूं भी सस्ता करना चाहिए था। - मूर्ति देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में सरकार ने आम लोगों से जुड़ी कुछ चीजों को सस्ता किया है, इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है, जिससे लोगो को और राहत मिलती। हालांकि आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। -पवन कुमार
बजट में हमें तीन साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेन दिए जाने की बात है, इससे एक जगह से दूसरी जगह जाने में आसानी होगी। सरकार के नए बजट में नए भारत का विकास दिखाई दे रहा है। - वंदना कादियान
वर्ष 2022 में 5जी नेटवर्क की शुरुआत करने की बात कही है। ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर भी घोषणा की है। जिससे डिजिटलीकरण को गति मिलेगी और विकसित देशों की तरह काम होगा। - वेदिका शर्मा
डाक घर और बैंको के बीच लेनदेन हो सकेगा। जिससे लोग डाक घरों से आसानी से बैंकों में ट्रांसजेक्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही डाकघर में एटीएम की सुविधा का भी लाभ मिलेगा। - हरीश बंसल
डिजिटल रुपये का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। देशी की अपनी क्रिप्टोकरेंसी का पिछले पांच साल से इंतजार किया जा रहा था। इससे निवेश करने और लेनदेन में आसानी होगी। - गरिमा

- कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने के बाद सरकार ने पढ़ाई को भी डिजिटल किया है। अब ई- विद्या प्रोग्राम से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय भाषा में भी पढ़ाई होगी। - सुदेश बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed