फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Israna burnt the fireplace, two masons found unconscious

इसराना अंगीठी जला सोए दो मिस्त्री मिले अचेत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Israna burnt the fireplace, two masons found unconscious
सराना (पानीपत)। इसराना में नवनिर्मित मकान के दरवाजे व खिड़कियों पर पेंट करने वाले दो मिस्त्री मकान के ऊपर बने स्टोर रूम में बुधवार सुबह अचेत अवस्था में मिले। दोनों मिस्त्री मंगलवार रात को स्टोर रूम में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे थे। सुबह मकान मालिक के आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में स्टोर रूम के दरवाजे की कुंडी काटी गई। अंदर दोनों मिस्त्री बेहोश पड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें इसराना के पास एक अस्पताल में दाखिल कराया। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

मकान मालिक इसराना निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि मांडी रोड़ पर उसने नया मकान बनाया है। दरवाजों व खिड़कियों पर पेंट कराने के लिए कैराना निवासी मिस्त्री सोनू को ठेका दिया हुआ है। मकान में काम चल रहा था। मंगलवार शाम वह दोनों मिस्त्रियों सोनू व दाऊद को खाना देकर अपने घर आ गया। बुधवार सुबह जब वह मकान पहुंचा तो बार-बार आवाज देने के बावजूद कमरा नहीं खुला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंच कर स्टोर रूम की कुंडी कटवा कर दरवाजा खोला तो सोनू व दाऊद अपने अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे। दोनों को अचेत अवस्था में इसराना के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed