{"_id":"6ad0bff842aec240ca008752","slug":"plans-underway-to-remove-5896-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166037-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 10 और 15 साल पुराने 5,896 वाहनों को सड़कों से हटाने की तैयारी, परिवहन विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 10 और 15 साल पुराने 5,896 वाहनों को सड़कों से हटाने की तैयारी, परिवहन विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन
-बीएस-1 से बीएस-3 श्रेणी के पुराने वाहनों पर होगी कार्रवाई, 3,880 बीएस-4 वाहनों के लिए बदलाव का विकल्प
-वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नियमों का सख्ती से होगा पालन, वाहन मालिकों से सहयोग की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। जिले में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों से हटाने और स्क्रैप कराने की व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए वीरवार को समीक्षा बैठक की। इसमें पुराने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर नियंत्रण पाने की रणनीति पर चर्चा हुई। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में बीएस-1 से बीएस-3 श्रेणी के कुल 5,896 वाहन पंजीकृत हैं। इन्हें नियमानुसार सड़कों से हटाया जाएगा। वहीं, बीएस-4 श्रेणी के 3,880 वाहनों के लिए परिवर्तन योजना के तहत आवश्यक बदलाव का विकल्प दिया गया है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पर्यावरण और प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बढ़ता वायु प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। ऐसे में पुराने और अधिक धुआं छोड़ने वाले वाहनों पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों की आयु और उत्सर्जन मानकों के अनुसार समय रहते आवश्यक कदम उठाएं।
विज्ञापन
जागरूकता से नहीं माने तो होगी सख्ती
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन चालकों व मालिकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक एनसीआर क्षेत्र में 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता अभियान के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर नियमानुसार स्क्रैप कराया जाएगा।