फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IPL: arrested, including a Guest House Manager putting speculative absconding

आईपीएल: सट्टा लगाते गेस्ट हाउस प्रबंधक सहित तीन काबू, एक फरार

Sun, 11 May 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 11 May 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
IPL: arrested, including a Guest House Manager putting speculative absconding
पुलिस ने सनौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते गेस्ट हाउस प्रबंधक समेत तीन लोगों को काबू किया है।
विज्ञापन


एक आरोपी फरार हाने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके से 15 हजार रुपये नकद, टीवी, फोन सहित अन्य सामान जब्त कर केस दर्ज किया है।

थाना शहर के तहत किला चौकी में तैनात एएसआई रणबीर सिंह को सनौली रोड स्थित बाबा गेस्ट हाउस में आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली।

वे मौके पर पहुंचे तो गेस्ट हाउस से कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया। एएसआई रणबीर सिंह ने भाग निकलने का प्रयास कर रहे लोगों को मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस ने पूछताछ के दौरान चार युवकों द्वारा आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की पुष्टि की। यहां से 15 हजार की नकदी, एक कलर टीवी, एक मोबाइल, पेड केलकुलेटर सहित अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में सट्टा खेलने वालों की पहचान बाबा गेस्ट हाउस के प्रबंधक मनोहर लाल, ललित निवासी राम मंदिर पानीपत, हन्नी कुुमार और साहिल निवासी वार्ड नौ के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सन्नी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बाकी तीनों को गिरफ्तार कर केसज दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस सट्टे के चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed