फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Intkaal, Jamabandi and Girdawari remained stalled

Panipat News: इंतकाल, जमाबंदी और गिरदावरी रही ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Intkaal, Jamabandi and Girdawari remained stalled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पटवारी व कानूनगो ने वेतन विसंगतियों की मांगों को लागू न करने पर तीन हड़ताल बढ़ा दी है। पटवारी और कानूनगो के हड़ताल पर जाने से पानीपत समेत जिले की पांचों तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा। पानीपत तहसील में सोमवार को मात्र 50 रजिस्ट्री की जा सकी। दोपहर बाद रजिस्ट्री खिड़की खाली हो गई थी। वहीं इंतकाल और जमाबंदी के साथ गिरदावरी का काम भी ठप हो गया। यूनियन ने 10 तक मांगों को लागू न करने पर राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर आगामी सख्त फैसला लेने की चेतावनी दी है।

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले के पटवारी और कानूनगो ने सोमवार को पुरानी तहसील स्थित पटवार भवन में हड़ताल रखी। जिसकी अध्यक्षता प्रधान मुकेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि यूनियन एक साल से सरकार के सामने वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग रख रही है।
विज्ञापन

सरकार ने अब तक इसका नोटिफिकेशन नहीं निकाल सकती। उनकी मांगों को नहीं माना तो उनको मजबूर होकर हड़ताल तीन दिन के लिए बढ़ानी पड़ी है। सरकार उनकी अनदेखी करती है तो 10 जनवरी को राज्य स्तर पर बैठक कर आगामी रणनीति बनाएंगे। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान शमशेर सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक और सचिव राजपाल ने भी अपना संबोधन दिया। सदन कानूनगो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार पटवारी और कानूनगो की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की हर योजना को अमलीजामा पहनाने में उनका सहयोग रहता है। फसल बीमा योजना या फिर फसल खराब होने की स्थिति में पटवारी और कानूनगो की भूमिका अहम रहती है। वे आपात कार्यों में भी सबसे आगे रहती है। सरकार को इस दिशा में कुछ सोचना चाहिए। इस अवसर पर नायब सदर कानूनगो अशोक कुमार, नरेश कुमार, महेंद्र कुमार, विजेंद्र सिंह, शैलेंद्र आहूजा, ऑडिटर संदीप व सुरेंद्र मौजूद रहे।
तहसील पहुंचे लोग निराश होकर लौट


पानीपत तहसील में सामान्य दिनों में करीब 110 रजिस्ट्री होती हैं। सोमवार को मात्र 59 रजिस्ट्री ही हो पाई। दोपहर बाद तीन बजे तक 49 रजिस्ट्री हुई थी। इसके बाद शाम तक रजिस्ट्री खिड़की पर इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे। इसी तरह दूसरी तहसीलों में काम प्रभावित रहा। वहीं इंतकाल और जमाबंदी के साथ गिरदावरी का काम पूरी तरह से ठप रहा। इससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।


तहसील में सोमवार को 59 रजिस्ट्री हुई हैं। जमाबंदी और इंतकाल भी दिए जा रहे हैं। मंगलवार को रजिस्ट्री के लिए 166 टोकन बुक किए गए हैं। नियमानुसार रजिस्ट्री की जाएगी। - वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed