फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Intervention was costly, the auto driver was hit with a sword

बीचबचाव पड़ा महंगा, ऑटो चालक को मारी तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Intervention was costly, the auto driver was hit with a sword
पानीपत। गांव नांगलखेडी में एक ऑटो चालक को दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े में बीचबचाव करना महंगा पड़ गया। एक आरोपी ने उसे तलवार मार दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नांगलखेड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। 15 दिन पहले निर्दोष का दीपक की मां के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय उसने और रोहित ने मिलकर बीच बचाव कर झगड़ा होने से बचा लिया। वह सोमवार को अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच दीपक, कुुलदीप और दो अन्य युवक आए। उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसका भाई पवन कुमार और भाभी सुनीता आईं। आरोपी उनके साथ भी मारपीट कर फरार हो गए। इसके बाद वह उलाहना देने के लिए आरोपी युवकों के घर गया तो दीपक ने उसे तलवार मार दी वहीं कुलदीप ने डंडे से सिर पर हमला किया। अन्य युवकों ने हॉकी से मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed